Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में उमस से लोग परेशान, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार; 12 से भारी बारिश के आसार

    नगर निगम जोन क्रमांक-8 में व्याप्त समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन

    Chhattisgarh Food Safety: छत्तीसगढ़ के 10 अस्पतालों को मिला ‘ईट राइट’ टैग, मरीजों को मिलेगा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन 

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ये खास शर्ट पहनते ही बन जाएंगे ‘मिस्टर इंडिया’! कैमरा सामने होने पर भी नहीं कर पाएगा पहचान
    देश - विदेश

    ये खास शर्ट पहनते ही बन जाएंगे ‘मिस्टर इंडिया’! कैमरा सामने होने पर भी नहीं कर पाएगा पहचान

    News Lead 18By News Lead 18September 9, 2026Updated:September 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    साल 1987 में एक मूवी आई थी मिस्टर इंडिया. इसमें अभिनेता घड़ी पहनते ही गायब हो जाता था. अब ऐसी ही एक शर्ट बनाई जा रही है. हालांकि, इसको पहनकर आप इंसानों को तो दिखेंगे लेकिन AI कैमरों को चकमा दे सकते हैं. इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि AI कैमरा आपको इंसान के तौर पर पहचान ही नहीं पाएगा. जर्मन डिजाइनर साइमन वेकर्ट (Simon Weckert) ठीक इसी कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं. उन्होंने एक कलरफुल बटन-डाउन शर्ट तैयार की है. इसे Digital Camouflage नाम दिया गया है. डिजाइनर ने दावा किया है कि इसे AI-पावर्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम्स को कंफ्यूज करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है.

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    पहली नजर में ये शर्ट ब्राइट ग्रीन, पिंक और ऑरेंज कलर के साइजों से एक एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन वाली आम शर्ट जैसी लगती है. लेकिन इसके इस अनोखे पैटर्न का एक बेहद खास मकसद है. ये AI सिस्टम्स द्वारा इंसानों की पहचान करने के तरीके को रोक देती है. वेकर्ट ने इसको लेकर एक डेमो में शेयर किया है. एक इमेज-रिकॉग्निशन सिस्टम किसी व्यक्ति के चारों ओर एक ग्रीन बॉक्स बनाकर उस पर “PERSON” का लेबल लगा देता है. लेकिन जैसे ही वेकर्ट उस शर्ट को अपने शरीर के आगे लाते हैं, वह बॉक्स और लेबल गायब हो जाता है. शर्ट को हटाते ही सिस्टम फिर से व्यक्ति को पहचान लेता है.

    🇩🇪 A Berlin artist made a loud Hawaiian shirt that can hide you from some AI cameras.

    Simon Weckert kept testing patterns against YOLO, a common system that spots people in video, until the software stopped tagging him as a person.

    Other people in the frame still got boxed. He…

    — Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 31, 2026

    AI को चकमा देने के लिए शर्ट ही क्यों?

    आपको बता दें कि बर्लिन जैसे शहरों में प्रशासन सार्वजनिक जगहों पर लोगों और उनकी एक्टिविटी की निगरानी के लिए AI-पावर्ड कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है. जिसके बाद वेकर्ट ने इस शर्ट को डिजाइन करने का फैसला किया. वे देखाना चाहते थे कि ये AI-पावर्ड CCTV कैमरे कितने फुलप्रूफ हैं और क्या इन सिस्टम्स को आसानी से चकमा दिया जा सकता है.

    तो, एक शर्ट असल में AI को कर सकता है कंफ्यूज

    ये पूरी तरकीब इस बात पर टिकी है कि AI इंसानों को कैसे ‘देखता’ है. इंसानों के उलट, AI विजन सिस्टम वास्तव में ये नहीं समझते कि इंसान कैसा दिखता है. वे लाखों तस्वीरों से केवल पैटर्न्स को पहचानना सीखते हैं. इस वजह से जब कोई कैमरा किसी इंसान को देखता है, तो AI जाने-पहचाने विजुअल साइन (जैसे शरीर की बनावट, एज, कलर और टेक्सचर) की तलाश करता है.

    लेकिन ये शर्ट AI को चकमा दे देती है. शर्ट में ब्राइट कलर के बदलाव और ओवरलैपिंग शेप का इस्तेमाल किया गया है. जो AI के उन विजुअल साइन में रुकावट पैदा करते हैं. ये कलर AI का ध्यान भटकाते हैं, जबकि इसके साइज शरीर की आउटलाइन को तोड़ देते हैं. इससे सिस्टम के लिए शरीर के सभी हिस्सों को एक साथ जोड़कर ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि वह किसी इंसान को देख रहा है.

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    कलर्स और पैटर्न्स से इंसान पहचानना मुश्किल

    सीधे शब्दों में कहें तो, AI यह पता लगाने के लिए कुछ खास विजुअल सुरागों को देखता है कि वह किसी व्यक्ति को देख रहा है या नहीं. ये शर्ट उन सुरागों को इतने कलर्स और पैटर्न्स से भर देती है कि AI के लिए व्यक्ति को पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है.

    डिजाइनर वेकर्ट ने सिर्फ अंदाजा लगाकर ऐसा पैटर्न नहीं बनाया जो कैमरे को उलझा सके. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने इस डिजाइन को बनाने और बेहतर करने के लिए AI की ही मदद ली. वह इसे “एडवर्सेरियल लूप” कहते हैं. AI एक पैटर्न बनाता है, डिटेक्शन सिस्टम पर उसका टेस्ट करता है और देखता है कि सिस्टम कितने विश्वास के साथ अभी भी इंसान को पहचान पा रहा है. इसके बाद पैटर्न को बदला जाता है और दोबारा टेस्ट किया जाता है, जब तक कि सिस्टम इंसान को पहचानने में पूरी तरह नाकाम न होने लगे.

    वेकर्ट ने Digital Camouflage का टेस्ट YOLO के साथ किया. ये एक ओपन-सोर्स AI सिस्टम है और रियल टाइम में ऑब्जेक्ट्स को डिटेक्ट कर सकता है. ये कई सर्विलांस सिस्टम्स में इस्तेमाल होने वाली तकनीक जैसा ही है.  हालांकि, वेकर्ट ये दावा नहीं कर रहे हैं कि उनकी शर्ट हर CCTV कैमरे को धोखा दे सकती है या पूरी तरह पहचान छिपाने की गारंटी देती है. उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट का मकसद सर्विलांस से बचने का कोई पक्का तरीका बनाना नहीं, बल्कि AI विजन टेक्नोलॉजी की खामियों और कमियों को सामने लाना है.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. डिजिटल सेफ्टी पर DoT का बड़ा कदम: अब देश में ही स्टोर होगा कॉल और मैसेज डेटा, टेलीकॉम कंपनियों के लिए नियम सख्त
    4. पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh Job: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 9 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, फ्री कोचिंग का भी लाभ 
    Next Article Private School New Guideline: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले, 2026-27 से लागू होगी नई गाइडलाइन

    Related Posts

    देश - विदेश

    World New Map: UN ने बदला दुनिया का नक्शा! छोटा दिखेगा अमेरिका-यूरोप, विशाल नजर आएगा अफ्रीका, जानें भारत पर असर

    देश - विदेश

    अब मौसम का सटीक पूर्वानुमान बताएगा Google AI, बारिश से लेकर हवा की स्पीड तक मिलेगी जानकारी

    देश - विदेश

    कार या बस में सफर के दौरान आती है उल्टी? Google का ये फीचर करेगा परेशानी दूर

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में उमस से लोग परेशान, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार; 12 से भारी बारिश के आसार

    नगर निगम जोन क्रमांक-8 में व्याप्त समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन

    Chhattisgarh Food Safety: छत्तीसगढ़ के 10 अस्पतालों को मिला ‘ईट राइट’ टैग, मरीजों को मिलेगा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन 

    जिम में वर्कआउट करते वक्त क्यों आता है हार्ट अटैक? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    Private School New Guideline: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले, 2026-27 से लागू होगी नई गाइडलाइन

    ये खास शर्ट पहनते ही बन जाएंगे ‘मिस्टर इंडिया’! कैमरा सामने होने पर भी नहीं कर पाएगा पहचान

    Chhattisgarh Job: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 9 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, फ्री कोचिंग का भी लाभ 

    Nora Fatehi: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें! 3 करोड़ के मानहानि केस ने मचाई हलचल, जानें पूरा विवाद

    RRB Paramedical Recruitment: रेलवे में पैरामेडिकल के 560 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.