छत्तीसगढ़ इस बार एक अप्रैल 2026 को ओडिशा स्थापना का 91वाँ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम लोकभवन में मनाया जाएगा। इस संबंध में सर्व उड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधानसमा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद, रायपुर शहर के विधायकगण, नगर निगम रायपुर के महापौर श्रीमती मिनल चौबे, समस्त पार्षदगण सहित छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के अतिथि उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान सांस्कृतिक दलों की ओर से उड़िया गीत, भजन, ओडिसी नृत्य, संबलपुरी नृत्य सहित कई प्रकार के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का राज्यपाल के हाथों सम्मान भी किया जाएगा।
बता दें कि उड़िया प्रान्त को एक अप्रैल 1936 में पृथक राज्य के रूप में मान्यता मिली। तब आज के छत्तीसगढ़ का एक बड़ा भू भाग उड़ीसा से पृथक हो गया और ये उड़िया भाषी के लोग जिसमें विभिन्न जाति के लोगों का समावेश है। छत्तीसगढ़ में ही रह गए और आज की स्थित में पूरेछत्तीसगढ़ में उड़िया भाषी के लोग निवास करते है। समुदाय की बात करें, तो इनकी कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख से भी ज्यादा है। रायपुर में उत्कल दिवस मृनाने का शुरूवात 90 दशक से ही शुरू हो गई थी और छत्तीसगढ़ में पहली बार 1994 में एक अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया गया
