Close Menu
    What's Hot

    NEET UG 2026 Re-Exam Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

    Monsoon 2026: छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रात में मोबाइल देखने से मना किया, दो बेटियों ने मिलकर पिता की कर दी हत्या
    छत्तीसगढ़

    रात में मोबाइल देखने से मना किया, दो बेटियों ने मिलकर पिता की कर दी हत्या

    News Lead18By News Lead18April 16, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर    मोबाइल सुविधा से साथ ही पारिवारिक कलह और रिश्तों की हत्या की वजह बन रही है। राजधानी में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और दो बेटियों ने मोबाइल देखने से मना करने पर हत्या कर दी। फिर हत्या को छुपाने उन्हें बाथरूम से गिरना बताकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक न्यू चंगोराभाठा निवासी वीरेंद्र भारती गोस्वामी (50) नवा रायपुर में बीज विपणन संघ में प्यून के रूप में पदस्थ थे। 27 सितंबर 2025 की रात उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसकी पत्नी दीपा भारती गोस्वामी और बेटी तनिया भारती गोस्वामी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार के अन्य लोगों ने संदेह के आधार पर डीडी नगर पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अप्रैल 2026 में आई। इसमें वीरेंद्र की पीट-पीटकर हत्या करने का खुलासा हुआ। उनके शरीर में 17 गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी पत्नी दीपा और बेटियों से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें तीनों ने मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
    मोबाइल देखने से रोका था पिता ने

    पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात वीरेंद्र और सभी लोग खाना खा चुके थे। रात 11 बजे सातवीं में पढ़ने वाली उनकी नाबालिग बेटी मोबाइल देख रही थी। वीरेंद्र ने उन्हें मोबाइल देखने से मना करते हुए डांटा। इसी से विवाद बढ़ा। उनकी बड़ी बेटी तनिया भी नाबालिग का सपोर्ट करने लगी, तो पिता वीरेंद्र उस पर भी भड़क गया। इस बीच उनकी पत्नी दीपा भी पहुंच गई और वह भी बेटियों को सहयोग करने लगी। विवाद और ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद दीपा, तनिया और नाबालिग ने एक होकर लकड़ी के बैट व ईंट से वीरेंद्र पर हमला कर दिया। तीनों ने उसके सिर पर इतने वार किए कि वह लहुलूहान होकर फर्श में गिर पड़ा। सिर, चेहरे व अन्य हिस्सों काफी खून बहने से वे बेहोश हो गए।

    मर्डर के सबूत मिटाए

    घटना के बाद तीनों बेहोश वीरेंद्र को नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में और अन्य रिश्तेदारों को तीनों ने वीरेंद्र को बाथरूम में गिरने से बेहोश होना बता दिया। इसके बाद तीनों ने हत्या के सबूत मिटाने घर के फर्श में गिरे खून को साफ कर दिया। कपड़े, लकड़ी व ईंट को पास के नाले में फेंक दिया।

    चोट से हुआ खुलासा

    वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान डॉक्टरों को उनके बॉडी में चोट के 17 निशान मिले। इससे मृतक की हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(5) के तहत केस दर्ज किया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleटिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप, घंटों की मशक्कत के बाद भी जारी राहत कार्य
    Next Article 20 अप्रैल से स्कूल बंद, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया गर्मी छुट्टी का ऐलान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    NEET UG 2026 Re-Exam Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

    Raipur

    Monsoon 2026: छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

    छत्तीसगढ़

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    Latest Posts

    NEET UG 2026 Re-Exam Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

    Monsoon 2026: छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

    CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

    NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

    CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

    CG Weather Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.