Close Menu
    What's Hot

    संगठन विस्तार: संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप तिवारी ‘चिंटू’

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    CG Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में बनीं इकलौती भारतीय
    खेल जगत

    Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में बनीं इकलौती भारतीय

    News Lead 18By News Lead 18June 17, 2026Updated:June 17, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Smriti Mandhana: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस समय इंग्लैंड में हैं और ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर रही हैं। भारत ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की जीत में स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा। उन्होंने 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। अब टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में 17 जून को नीदरलैंड का सामना करेगी। इस मुकाबले से पहले स्मृति मंधाना के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है।

    Russian Bomber Plane Crash : रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी – VIDEO

    लिस्ट में शामिल इकलौती भारतीय

    दरअसल, स्मृति मंधाना को मशहूर TIME मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी है। इस खास लिस्ट में शामिल होने वाली वह इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की 2026 की लिस्ट में ऐसे एथलीट, कोच और इन्वेस्टर शामिल हैं जो खेलों में अहम योगदान दे रहे हैं।

    इस लिस्ट में अमेरिकी बास्केटबॉल लेजेंड लेब्रोन जेम्स के साथ-साथ फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी, चीनी-अमेरिकी स्कीयर आइलीन गु, टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज, बास्केटबॉल खिलाड़ी विक्टर वेम्बान्यामा और मशहूर गोल्फर रोरी मैक्लराय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा न्यूयॉर्क निक्स के बास्केटबॉल खिलाड़ी जेलन ब्रंसन और FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो को भी जगह दी गई है।

    Telegram Banned In India: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

    मंधाना के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज

    29 साल की मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। TIME ने मंधाना के बारे में लिखा कि मुंबई में जन्मीं बाएं हाथ की ओपनिंग बैटर घरेलू ODI मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वह तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। उनके नाम महिला क्रिकेट में 17 शतकों के साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड भी है। वह एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा ODI रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं।

    TIME मैगजीन ने मंधाना की तारीफ में आगे कहा कि मंधाना को टीम के साथ मिली कामयाबियों पर सबसे ज्यादा गर्व है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 2024 और 2026 में वूमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया और पिछले साल ICC वूमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की उप-कप्तान भी रहीं। साथ ही टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।

    Related posts:

    1. Womens World Cup 2025: बांग्लादेश की हार ने खोला भारत के सेमीफाइनल का रास्ता, जानिए कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
    2. Abu Dhabi T10 League 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! हरभजन-श्रीसंत फिर एक साथ मैदान पर, अबू धाबी टी-10 लीग में भिड़ेंगे दिग्गज
    3. Team India की बड़ी कामयाबी! Rohit Sharma ने ODI रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, बने विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
    4. Women’s World Cup Final 2025: तीसरी बार खिताबी जंग के लिए उतरेगी टीम इंडिया, पिछली दो बार अधूरा रह गया था वर्ल्ड कप का सपना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleTelegram Ban in India: WhatsApp पर क्यों नहीं लगी रोक? टेलीग्राम पर बैन के बाद उठे बड़े सवाल
    Next Article बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

    Related Posts

    भारत

    FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

    vaccancy

    Post Graduate Jobs: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए खादी और ग्रामोद्योग में नौकरी का मौका, कई पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

    भारत

    सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन चलेगा SIM! कॉल-SMS और इंटरनेट का मिलेगा फ्री लाभ

    Latest Posts

    संगठन विस्तार: संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप तिवारी ‘चिंटू’

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    CG Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

    FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

    अचार, नमकीन और चिप्स बढ़ा सकते हैं ब्लड प्रेशर! जानें शरीर पर नमक का क्या असर पड़ता है

    Post Graduate Jobs: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए खादी और ग्रामोद्योग में नौकरी का मौका, कई पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

    Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत में बड़ा बदलाव! अब इलाज से पहले मरीजों को मिलेगी रेट लिस्ट की जानकारी, डॉक्टर की गैरमौजूदगी में भर्ती नहीं 

    Salary-Allowance Update: कृषि विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है वेतन-भत्ता, हाईकोर्ट में सरकार ने दी अहम जानकारी 

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.