Close Menu
    What's Hot

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Skoda Kodiaq भारतीय बाजार में जल्‍द होगी लॉन्‍च, दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ देगी Toyota, MG को चुनौती
    खेल जगत

    Skoda Kodiaq भारतीय बाजार में जल्‍द होगी लॉन्‍च, दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ देगी Toyota, MG को चुनौती

    News Lead18By News Lead18February 24, 2025Updated:February 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारत में सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। किस सेगमेंट किस तरह के फीचर्स और इंजन के साथ इसे लाया जाएगा। कब तक एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। बाजार में मौजूद किस कंपनी की किस एसयूवी को स्‍कोडा की नई एसयूवी से चुनौती मिलेगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Skoda लाएगी नई SUV

    स्‍कोडा की ओर से भारत में नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Skoda Kodiaq को लॉन्‍च किया जा सकता है।

    कब तक हो सकती है लॉन्‍च

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना अप्रैल 2025 में नई एसयूवी के तौर पर Skoda Kodiaq को लॉन्‍च करने की है। हालांकि अभी औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा होना बाकी है।

    क्‍या होगी खासियत

    कंपनी की ओर से नई एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें ब्‍लैक आउट फ्रं‍ट ग्रिल के अलावा नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स, साइड क्‍लैडिंग, एलईडी डीआरएल और स्‍लीक हेडलाइट्स को दिया जाएगा। रियर में सी शेप में एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा।

    इंटीरियर में भी ब्‍लैक थीम को रखा जाएगा और 13 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ ही 10 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर दिया जाएगा। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ADAS को भी दिया जा सकता है।

    कितना दमदार इंंजन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में पहले की तरह ही दो लीटर की क्षमता का टर्बो इंजन दिया जाएगा। जिससे 190 हॉर्स पावर के साथ 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ 4X4 को भी दिया जाएगा।

    किनसे होगा मुकाबला

    स्‍कोडा की नई एसयूवी के तौर पर आने वाली कोडियाक को डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी एसयूवी के साथ होगा।

    कितनी होगी कीमत

    लॉन्‍च के समय ही एसयूवी की सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि Skoda Kodiaq को 40 लाख रुपये के आस-पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी को जनवरी 2025 में आयोजित किए गए Auto Expo में शोकेस किया गया था।

    Related posts:

    1. Jio vs Airtel : JioHotstar का सब्क्रिप्शन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, किसमें मिलेगा ज्यादा का फायदा
    2. Aaj Ka Rashifal 25 February 2025: आज फाल्गुन प्रदोष के दिन चमकेगा इन राशियों का सितारा, धान-धान्य में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
    3. अब Renault की कारों में मिलेगा CNG का विकल्‍प, जानें किस गाड़ी के लिए देने होंगे कितने रुपये
    4. भारत बनाम न्यूजीलैंड – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मुकाबला 🏏🔥
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleDil Toh Pagal Hai Re-Release: ‘सनम तेरी कसम’ को टक्कर देने आ गए शाह रुख खान! इस दिन री-रिलीज होगी क्लासिक मूवी
    Next Article Maruti S-Presso को खरीदना हो गया महंगा, February 2025 में कितनी बढ़ गई कीमत, पढ़ें खबर

    Related Posts

    खेल जगत

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

    खेल जगत

    अफगानिस्तान को हराने के बाद अब कब T20 खेलेगी टीम इंडिया? एशियन गेम्स से पहले है बड़ा मुकाबला

    Latest Posts

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    छत्तीसगढ़ PWD में ई-टेंडरिंग का बदला सिस्टम! 1 अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर होगी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

    सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात

    Government Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.