दिल्ली के होटल में प्लेट धोने वाला समीर करीब एक वर्ष तक पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात से पंजाब तक सैन्य ठिकानों की रेकी करता रहा। उनकी वीडियो और फोटो पाकिस्तानी गैंगस्टर सरदार को भेजता रहा।
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में उसके 17 मोबाइल फोन से देश के सैन्य ठिकानों की 183 वीडियो व फोटो बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है समीर को निर्देश था कि हर फोटो और वीडियो के साथ लोकेशन व समय भी भेजना होगा।
इसी आधार पर उसने भारतीय सेना के कई प्रमुख ठिकानों, फॉरवर्ड एयरबेस और बीएसएफ चौकियों की जानकारी साझा की। समीर ने जिन स्थानों की रेकी की, उनमें गुजरात का जामनगर एयरबेस, राजस्थान के जैसलमेर व बीकानेर और पंजाब के पठानकोट व अमृतसर में स्थित सैन्य ठिकाने शामिल हैं। 17 मोबाइल फोनों की जांच में यह भी पता चला कि समीर को वीडियो शूट करने और दूरस्थ लोकेशन भेजने के तरीके सिखाए गए थे। पकड़े गए 21 संदिग्ध जासूसों में समीर ने सबसे अधिक सामग्री दुश्मन देश के गैंगस्टर को भेजी थी।
रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाने की साजिश