Close Menu
    What's Hot

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज
    मनोरंजन

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    News Lead 18By News Lead 18September 30, 2026Updated:September 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    OTT Releases: सितंबर का आखिरी हफ्ता खत्म होते ही ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन का नया दौर शुरू होने जा रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें एनीमे, कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर और रोमांटिक ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर का कंटेंट शामिल है। अगर आप घर बैठे नई फिल्म या सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस सप्ताह रिलीज होने वाले प्रमुख कंटेंट की पूरी लिस्ट यहां देखिए।

    Chhattisgarh E-Bus: रायपुर में ई-बसों का इंतजार खत्म, मार्च तक शुरू होगा संचालन; दिसंबर तक पूरी होगी तैयारी

    ‘डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल’

    एनीमे फैंस के लिए ‘डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा – इन्फिनिटी कैसल’ खास विकल्प है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। यह 28 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु डब वर्जन में भी देखा जा सकता है।

    बंगाली सीरीज ‘आशीर्वाद’

    बंगाली सीरीज ‘आशीर्वाद’ भी 28 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसकी कहानी चार भाइयों के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी मां बचपन में उन्हें छोड़कर चली गई थीं और उसके बाद घर में किसी महिला सदस्य की मौजूदगी नहीं रही। एक ही छत के नीचे रहने वाले भाइयों की जिंदगी में आने वाली परिस्थितियां कहानी को आगे बढ़ाती हैं।

    ‘ओह माय डॉग’

    पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा स्टारर ‘ओह माय डॉग’ 1 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी-ड्रामा दो अलग-अलग रहस्यों को एक साथ सामने लाती है।

    कहानी में एक बच्ची अपने लापता इंडी डॉग मोमो की तलाश करती है, जबकि दूसरी ओर बिहार में एक युवा मजदूर के गायब होने का मामला सामने आता है। इन दोनों घटनाओं के बीच किस तरह कनेक्शन बनता है, यही फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है।

    ‘दुपहिया’ सीजन 2

    कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन भी 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा। नए सीजन में धड़कपुर की कहानी आगे बढ़ेगी और बढ़ते अपराध के बीच किरदारों के सामने नई चुनौतियां आएंगी।

    सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    ‘चुंबक’ पार्ट 2

    नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘चुंबक’ का अगला हिस्सा भी 2 अक्टूबर को रिलीज होगा। इसके पहले हिस्से में चार एपिसोड थे, जो 10 सितंबर को स्ट्रीम किए गए थे। अब बाकी चार एपिसोड दर्शकों के सामने आएंगे, जिसके साथ कहानी अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचेगी।

    ‘#लव’

    डेटिंग ऐप्स और बदलते रिश्तों की कहानी पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी सीरीज ‘#लव’ भी 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बालाजी मोहन के निर्देशन और सौंदर्या रजनीकांत के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज में ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी नई पीढ़ी के रिश्तों, डेटिंग ऐप्स और प्यार को लेकर बदलती सोच पर आधारित है।

    ‘पूजा मेरी जान’

    मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ भी 2 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म में चैतन्य व्यास, विक्रम चौहान और राजेश जायस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है।

    New Rules from 1 October: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’

    मलयालम फिल्म ‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ भी थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में निविन पॉली और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

    इस सप्ताह OTT पर क्या देखें?

    सितंबर के आखिरी दिनों से लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक दर्शकों के पास अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्मों और सीरीज के कई विकल्प रहेंगे। एनीमे से लेकर कॉमेडी, क्राइम, रोमांस और ड्रामा तक, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सप्ताह कंटेंट की अच्छी वैरायटी देखने को मिलेगी।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. अनुपमा परमेश्वरन ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का खौफनाक राज, बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
    4. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleचिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट
    Next Article CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    Related Posts

    मनोरंजन

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    मनोरंजन

    Rise and fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब

    मनोरंजन

    ‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ के पोस्टर में बड़ी चूक? सुग्रीव की सेना में चश्मा पहने वानर देख हैरान हुए लोग

    Latest Posts

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.