महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सीएम फडणवीस के निर्देश पर उठाया कदम
मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पीए प्रशांत जोशी इस्तीफा लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचे।
धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में सामने आने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनसे इस्तीफा देने को कहा था। इसी के चलते उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
यह इस्तीफा महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है, क्योंकि मुंडे राज्य सरकार में एक महत्वपूर्ण मंत्री थे। अब देखना होगा कि इस घटनाक्रम के आगे क्या राजनीतिक असर पड़ते हैं।