Close Menu
    What's Hot

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Maruti बंद करने जा रही प्रीमियम सेडान कार Ciaz, हो सकती है ये 3 वजह
    भारत

    Maruti बंद करने जा रही प्रीमियम सेडान कार Ciaz, हो सकती है ये 3 वजह

    News Lead18By News Lead18February 22, 2025Updated:February 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    मारुति सुजुकी की तरफ से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान सेगमेंट में पेश की जाने वाली Maruti Ciaz का प्रोडक्शन बंद होने जा रहा है। इसे अप्रैल 2025 में भारतीय बाजार में पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका उत्पादन मार्च 2025 तक बंद हो जाएगा, और अप्रैल तक बिक्री बंद होने की उम्मीद है। सियाज को 2014 में SX4 की जगह पर लॉन्च किया गया था। इसे शुरुआत में तो काफी सफलता मिली और यह होंडा सिटी और हुंडई वर्ना के मुकाबले अपने सेगमेंट में सबसे आगे भी रह चुकी है। आइए जानते हैं कि Maruti Ciaz के भारत में बंद होने की पीछे की वजह क्या हो सकती है।

    भारतीय बाजार में सेडान सेगमेंट का हाल

    साल 2015 में जहां सेडान भारत में कार बाजार का 20 प्रतिशत हिस्सा रखता था, जो साल 2024 तक आने तक गिरकर अब 10 प्रतिशत हो गया है। वहीं, हाल के समय में SUV की बिक्री का आंकड़ा 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। मिड साइज सेडान सेगमेंट में एक समय में जो कभी होंडा, हुंडई और मारुति जैसे ब्रांडों ने अपना कब्जा बनाकर रखा था वह अब काफी कम हो गया है। इतना ही नहीं, जहां मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 2017-18 में 35-40 प्रतिशत हुआ करती थी वो अब कम होकर 11 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

    Maruti Ciaz की बिक्री का हाल

    पहले हम मिड साइज सेडान सेगमेंट की बिक्री की बात कर लेते हैं। वित्त वर्ष 2018 में इस सेगमेंट की बिक्री 1,73,374 गाड़ियों तक पहुंच गई थी, जो जो वित्त वर्ष 24 में लगातार घटकर 97,466 गाड़ियों तक पहुंची है। अब बात करते हैं सियाज की बिक्री की। मासिक आधार पर इसकी बिक्री अक्टूबर में 659 यूनिट, नवंबर में 597 और दिसंबर 2024 में 464 यूनिट ही हुई, जो संख्या काफी कम है। वहीं, वित्त वर्ष 25 के पहले नौ महीनों में कुल 5,861 गाड़ियों की ही बिक्री हुई। इसकी साल दर साल बिक्री में 34 प्रतिशत की गिरावट देखने के लिए मिली है।

    1. डीजल इंजन को बंद करना

    मारुति सुजुकी ने साल 2020 में Maruti Ciaz को भारतीय डीजल बाजार से बाहर निकाल दिया यानी इसके डीजल इंजन को बंद कर दिया। इसके पीछे का कारण सियाज के लिए इन-हाउस-डेवलप 1.5 DDiS डीजल इंजन लॉन्च करने के ठीक एक साल बाद BS6 उत्सर्जन का नया नियम आ जाना था। जिसके मानकों को यह पूरा नहीं कर पाई और उस वजह से इसके इंजन को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से सेडान का केवल 1.5-लीटर पेट्रोल ऑप्शन ही लोगों के लिए उपलब्ध रहा, जबकि इसकी बिक्री का 30 प्रतिशत हिस्सा केवल डीजल इंजन से आता था।

    2. 2018 के बाद से नहीं मिला कोई अपडेट

    इसकी बिक्री गिरने के पीछे का एक कारण इसे समय-समय पर अपडेट नहीं करना भी है। इसे आखिरीबार साल 2018 में अपडेट किया गया था। वहीं, इसके प्रतिद्वंद्वियों ने अपने मॉडलों को ADAS, सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ अपडेट कर दिया। वहीं, सियाज को मारुति ने एस्पिरेटेड इंजन जारी रखा। इसकी वजह से इसके ग्राहक दूसरे मॉडलों की तरफ रूख कर गए और इसकी सेल गिरती चली गई।

    3. लोगों का SUV की तरफ रुख

    भारतीय बाजार में ज्यादातर ग्राहक अब SUV लेने के बारे में विचार करते हैं, जिसे देखते हुए मारुति सुजुकी ने भी अपना ध्यान एसयूवी की तरफ केंद्रित किया। इसके तहत कंपनी ने भारतीय बाजार में जिम्नी, ग्रैंड विटारा और फ्रोंक्स जैसे मॉडल को उतारा। मारुति ने एसयूवी सेगमेंट में भी अपना दबदबा बनाए रखा जिसका भी असर सेडान कार सियाज पर पड़ा।

    Related posts:

    1. BREAKING: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
    2. Ind vs Pak मैच से पहले Jio ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, फ्री मिलेगा JioHotstar; कीमत 200 रु से कम
    3. Maruti बंद करने जा रही प्रीमियम सेडान कार Ciaz, हो सकती है ये 3 वजह
    4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG: स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को रोटेशन पर साप्ताहिक अवकाश, आठ घंटे की ड्यूटी के साथ मिलेगा कई लाभ
    Next Article Maruti बंद करने जा रही प्रीमियम सेडान कार Ciaz, हो सकती है ये 3 वजह

    Related Posts

    भारत

    Air India Plane Crash: AI-171 विमान हादसे में नया मोड़, पायलट संगठन ने बिजली की खराबी को बताया क्रैश की वजह

    भारत

    अब LPG पर खर्च होगा कम! 1 जुलाई से घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानिए पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    भारत

    जरूरी खबर: Matrimony साइट पर बड़ा बदलाव, अब बिना Aadhaar नहीं बनेगा अकाउंट; किया बड़ा बदलाव

    Latest Posts

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

    CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

    NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

    CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

    CG Weather Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

    NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

    Atal Utkrisht Shiksha Yojana: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.