Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें अब कब होगा एग्जाम

    देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, 280 किमी/घंटा की रफ्तार समेत जानें टॉप 20 फीचर्स

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Kapil Sharma Show के सेट पर भिड़े कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, वीडियो हुआ वायरल
    मनोरंजन

    Kapil Sharma Show के सेट पर भिड़े कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, वीडियो हुआ वायरल

    News Lead 18By News Lead 18August 21, 2025Updated:August 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। ये शो एक बार फिर लोगों को खूब हंसा रहा है। शो में कमाल की कास्ट नजर आ रही है, जो सालों से लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब है। कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा का हिस्सा। शो के हर एपिसोड में अलग-अलग गेस्ट नजर आ रहे हैं, जिनकी काफी हाइप और बज रहती हैं और इसके बीच ही एक और चर्चा शुरू हो गई, कहा जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की लड़ाई हो गई है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है और इसी ने इस चर्चा को जन्म दिया है।

    Chhattisgarh : जहर खाकर पहुंची स्कूल, प्रार्थना सभा में बेहोश हुई छात्रा, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

    ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ की कास्ट के बीच झगड़ा

    भारतीय टेलीविजन की दो जानी-मानी कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा इन दिनों कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ में एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों की सालों पुरानी दोस्ती हैं और बीते कई सालों से दोनों एक साथ इस शो में काम कर रहे हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग और जुगलबंदी शो की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। ये जोड़ी कभी धर्मेंद्र और सनी देओल के रूप में लोगों को हंसाती है तो कभी लड़कियों का रूप लेकर लोगों का मनोरंजन करती है। इनके ये वीडियो काफी वायरल होते हैं, लेकिन इसी बीच ही एक और वीडियो वायरल हो गया है जिसने विवाद को जन्म दे दिया। इस वीडियो को देखने के बाद ये चर्चा होने लगी है कि दोनों सितारों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते जितने अच्छे स्क्रीन पर दिखते हैं, उतने असल में नहीं हैं।

    https://www.instagram.com/p/DNlasu8Twsz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

    सेट पर हुई कृष्णा और कीकू बहस

    तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने दर्शकों और फैंस को चौंका दिया है। वीडियो में कृष्णा और कीकू शो के सेट पर आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि मामला सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं है, क्योंकि उनके आसपास मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। दोनों की तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना दिया है। कीकू से कृष्णा माफी भी मांग रहे हैं और सफाई पेश करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं, बल्कि वो उन्हें पसंद करते हैं। इस सफाई के बाद भी कीकू खफा हैं। माना जा रहा है कि किसी सीन को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई है।

    CM के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा शख्स, मची अफरा-तफरी…

    लोगों का रिएक्शन

    वीडियो की क्लिप सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। कुछ लोगों को यह असली झगड़ा लग रहा है, वहीं कई यूजर्स का मानना है कि यह सिर्फ एक प्रैंक है या फिर शो का प्रचार करने के लिए किया गया पीआर स्टंट। अब तक इस वीडियो को लेकर न तो कृष्णा अभिषेक और न ही कीकू शारदा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है। शो की टीम की ओर से भी इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है। जब तक इनकी ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आता तब अटकलें लगती रहेंगी।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. खाने के बाद होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, तो आज से ही अपना लें 5 आदतें; आसानी से होगा पाचन
    3. Punjab Police Constable भर्ती के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, 12th पास अभ्यर्थी ले सकते हैं भर्ती में भाग
    4. Vastu Tips: किस दिशा को कहा जाता है ईशान कोण, वास्तु में क्यों है इसका इतना महत्व?
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh : जहर खाकर पहुंची स्कूल, प्रार्थना सभा में बेहोश हुई छात्रा, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा
    Next Article Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, किसका रहा है अब तक दबदबा?

    Related Posts

    मनोरंजन

    दो नहीं, तीन पार्ट में आएगी ‘रामायण’! रणबीर कपूर ने दिया बड़ा संकेत, यश के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

    मनोरंजन

    रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें

    मनोरंजन

    सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में अचानक मचा हड़कंप, स्टेज पर चढ़ा शख्स तो डरकर चिल्लाईं सिंगर

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें अब कब होगा एग्जाम

    देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, 280 किमी/घंटा की रफ्तार समेत जानें टॉप 20 फीचर्स

    छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव, 100 मीटर के दायरे में पाइपलाइन होने पर लेना होगा PNG कनेक्शन

    Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

    CG Holiday: छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; आदेश जारी

    RRB Recruitment 2026: रेलवे में 195 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी

    दो नहीं, तीन पार्ट में आएगी ‘रामायण’! रणबीर कपूर ने दिया बड़ा संकेत, यश के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

    क्या ठंड के कारण स्लो हो जाती है स्मार्टफोन की चार्जिंग? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये सच!

    IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.