ISRO को मिली Chandrayaan-5 मिशन की मंजूरी, जापान के सहयोग से होगा लॉन्च
चेन्नई, 17 मार्च 2025 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-5 मिशन’ को हाल ही में मंजूरी दे दी है। इस मिशन के तहत 250 किलोग्राम वजनी रोवर चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेगा, जबकि इससे पहले चंद्रयान-3 मिशन में केवल 25 किलोग्राम वजनी रोवर ‘प्रज्ञान’ भेजा गया था।
ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन ने यह जानकारी बेंगलुरु में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान दी, जहां उन्हें ISRO प्रमुख का पदभार संभालने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-5 मिशन जापान के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
चंद्रयान मिशन की प्रमुख बातें:
- चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर ‘विक्रम’ ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की थी।
- चंद्रयान-4 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा से नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाना है, और इसे संभावित रूप से 2027 में लॉन्च किया जाएगा।
- चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार से हाल ही में मंजूरी मिली, जिसमें एक उन्नत रोवर भेजा जाएगा।
ISRO प्रमुख के अनुसार, भारत के आगामी चंद्र मिशनों से चंद्रमा की संरचना, सतह और संभावित संसाधनों के बारे में गहन अध्ययन संभव होगा, जिससे भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों का मार्ग प्रशस्त होगा।