Close Menu
    What's Hot

    स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

    India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

    CG Crime News: घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IPL 2026 Update: राहुल द्रविड़ के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स ने किया इस खिलाड़ी को हेड कोच नियुक्त
    खेल जगत

    IPL 2026 Update: राहुल द्रविड़ के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स ने किया इस खिलाड़ी को हेड कोच नियुक्त

    News Lead 18By News Lead 18November 17, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    IPL 2026 Update: श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा अब राजस्थान रॉयल्स में एक और बड़ी जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगामी संस्करण के लिए राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 से पहले संगकारा को फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट नियुक्त किया था। संगकारा अब हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे और टीम को दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।

    छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू: 20 नवंबर को दो बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

    पहले भी राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच रह चुके हैं कुमार संगकारा

    48 वर्षीय संगकारा इससे पहले 2021 से 2024 तक रॉयल्स के हेड कोच रह चुके हैं और 2025 के संस्करण के लिए द्रविड़ को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। हालांकि, टूर्नामेंट के पिछले संस्करण के समापन के बाद, द्रविड़ ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। द्रविड़ के नेतृत्व में, राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। टीम 14 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर पाई थी।

    https://twitter.com/i/status/1990296340929376416

    हेड कोच बनने के बाद कुमार संगकारा ने क्या कहा?

    हेड कोच बनने के बाद कुमार संगकारा ने कहा कि हेड कोच के पद पर वापस आकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस टैलेंटेड ग्रुप के साथ काम करना जारी रखूंगा। हमारे पास एक मजबूत कोचिंग टीम है। विक्रम, ट्रेवर, शेन और सिड सभी के पास अपने अपने एरिया का अच्छा अनुभव है। ऐसे में हम खिलाड़ियों को बेस्ट तरीके से तैयार करेंगे। हमें पता है कि हमें क्या करना है। हम एक मजबूत टीम बनाना चाहते हैं। संगकारा की बात करें तो, उनके नेतृत्व में, फ्रेंचाइजी 2022 के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी और 2024 के संस्करण में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। अब आगामी आईपीएल सीजन में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

    Chhattisgarh: धान खरीदी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 250 राशन दुकानों का आवंटन रद्द; 12 कर्मचारियों पर FIR

    राजस्थान को है नए कप्तान की तलाश

    आपको बता दें कि संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद से राजस्थान रॉयल्स की टीम को अब नए कप्तान की तलाश है। कुमार संगकारा के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए कप्तान का तलाश करने का होगा। टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी हैं वहीं अब रवींद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन अब देखना ये होगा कि फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
    3. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    4. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू: 20 नवंबर को दो बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ
    Next Article Chhattisgarh : डॉक्टर के घर नकली आईटी रेड! ठग बने अफसर, लाखों के जेवर–नकदी लेकर फरार

    Related Posts

    खेल जगत

    India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

    खेल जगत

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    खेल जगत

    छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    Latest Posts

    स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

    India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

    CG Crime News: घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

    अंधेरी रात में गरजी Agni-4: DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत

    CG Rain Alert: अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

    Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

    Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

    ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

    AI जेनरेटेड डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, कड़े हुए नियम; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी जवाबदेही

    AC की हवा राहत के साथ बन सकती है आफत, सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.