Close Menu
    What's Hot

    CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड
    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    News Lead 18By News Lead 18September 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Asian Games 2026: निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। श्रीलंका को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

    फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की यह जीत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत भी बन गई।

    सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

    स्मृति मंधाना ने खेली 79 रन की शानदार पारी

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। स्मृति मंधाना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    मंधाना ने 45 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा अर्धशतक से चूक गईं और 48 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन का योगदान दिया।

    इसके बाद ऋचा घोष ने तेजी से रन बनाते हुए भारतीय पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। ऋचा घोष और भारती ने मिलकर 53 रन की साझेदारी की। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए, जो महिला एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर रहा।

    69 रन पर सिमट गई श्रीलंका की टीम

    217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। इमेशा दुलानी 10 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हसिनी परेरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं।

    श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया। उनके अलावा कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट हो गई।

    Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

    भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। श्री चरनी और श्रेयांका पाटिल को 2-2 विकेट मिले। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबला 147 रन से अपने नाम कर एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीत लिया।

    Related posts:

    1. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    2. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    3. IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े
    4. Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट
    Next Article CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

    Related Posts

    खेल जगत

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

    खेल जगत

    अफगानिस्तान को हराने के बाद अब कब T20 खेलेगी टीम इंडिया? एशियन गेम्स से पहले है बड़ा मुकाबला

    Latest Posts

    CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

    Raipur Meat Shops Closed: रायपुर में तीन दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    CG Weather: विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

    Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

    Sarkari Naukri 2026 : बिना परीक्षा KVIC में नौकरी पाने का मौका! 50 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

    Spam Calls से मिलेगी राहत! TRAI ने बदले नियम, अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम

    फाइलों में देरी हुई तो खुद पर लगाया अर्थदंड! CG में इस जिले के कलेक्टर का सख्त एक्शन

    दिवाली से पहले आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों को बड़ी सौगात! पूरी होने वाली है ये मांग, DPI ने DEO से मांगी जानकारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.