Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

    छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

    Good News For Street Vendors: त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को नहीं हटाया जाएगा बेवजह, सामान बेचने के लिए दूसरी जगह देनी होगी, सभी राज्यों को निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Good News For Street Vendors: त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को नहीं हटाया जाएगा बेवजह, सामान बेचने के लिए दूसरी जगह देनी होगी, सभी राज्यों को निर्देश
    Raipur

    Good News For Street Vendors: त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को नहीं हटाया जाएगा बेवजह, सामान बेचने के लिए दूसरी जगह देनी होगी, सभी राज्यों को निर्देश

    News Lead 18By News Lead 18October 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Good News For Street Vendors: त्योहारों के सीजन में स्ट्रीट वेंडर्स, फेरीवालों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी कर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान स्थानीय वेंडर्स की आजीविका और मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

    दरअसल, अलग-अलग शहरों में त्योहारों के दौरान स्थानीय वेंडर्स और फेरीवालों को बिना उचित कारण हटाने, उनका सामान जब्त करने, जुर्माना लगाने और परेशान करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पिछले साल भी NHRC ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित राज्यों और स्थानीय प्रशासन को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

    रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

    बिना वजह नहीं हटाए जाएं वेंडर्स

    इस साल त्योहारों को देखते हुए आयोग ने एक बार फिर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। NHRC ने कहा है कि नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान स्थानीय वेंडर्स को बिना वजह उनकी जगह से न हटाया जाए और न ही उनकी आजीविका प्रभावित की जाए।

    हालांकि, यदि किसी स्थान पर आग से सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के कारण वेंडर्स को हटाना जरूरी हो, तो प्रशासन को उन्हें सामान बेचने के लिए उपयुक्त वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना होगा।

    मनमाने ढंग से सामान जब्त करने पर भी रोक

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि वेंडर्स का सामान मनमाने तरीके से जब्त नहीं किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ बिना वजह कार्रवाई से बचना होगा। उत्पीड़न, जबरन वसूली या अनावश्यक दखलंदाजी से जुड़ी शिकायतों पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने पर जोर

    NHRC ने स्थानीय प्रशासन से त्योहारों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देने को कहा है। इसके तहत स्थानीय वेंडर्स, पारंपरिक व्यवसायों और स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है।

    गोविंदा के कथित अफेयर पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर नाराज होकर बोलीं ये बात…

    आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वे इन आदेशों की जानकारी जिला मजिस्ट्रेटों, नगर निकायों, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं और इनके प्रभावी पालन की निगरानी करें।

    NHRC ने लंबित मामलों में अतिरिक्त या पूरी की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 18 अक्टूबर तक जमा करने के निर्देश भी दिए हैं।

    Related posts:

    1. ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
    2. छत्तीसगढ़ में रविवार को पल्स पोलियो अभियान: 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
    3. Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा
    4. SIR के बाद छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल
    Next Article छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

    Related Posts

    Raipur

    Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

    Raipur

    रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

    Latest Posts

    Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

    छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

    Good News For Street Vendors: त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को नहीं हटाया जाएगा बेवजह, सामान बेचने के लिए दूसरी जगह देनी होगी, सभी राज्यों को निर्देश

    रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

    CG Weather: मानसून की विदाई के साथ मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर

    Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

    गोविंदा के कथित अफेयर पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर नाराज होकर बोलीं ये बात…

    Government Jobs Without Interview: बिना इंटरव्यू मिल सकती है सरकारी नौकरी! इन 5 भर्तियों में सिर्फ परीक्षा से होता है चयन

    CG News: नवरात्रि में डांडिया-गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, बिना अनुमति कार्यक्रम किया तो होगी कार्रवाई

    CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में पटवारी से प्यून तक भर्ती का बदला नियम, अब नए तरीके से होगा चयन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.