Close Menu
    What's Hot

    छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें

    किंग खान का इंटरनेशनल जलवा! दुनिया के महानतम 100 फिल्म सितारों में शामिल हुए शाहरुख, जानें रैंकिंग

    GST रजिस्ट्रेशन के नियमों में बड़ा बदलाव, नई बिजनेस कैटेगरी शामिल; बैंक खाते की जानकारी देना अनिवार्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

    News Lead 18By News Lead 18October 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    Good News For Street Vendors: त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को नहीं हटाया जाएगा बेवजह, सामान बेचने के लिए दूसरी जगह देनी होगी, सभी राज्यों को निर्देश

    बड़ी संख्या में कंपनियां लेंगी हिस्सा

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. के अनुसार, रोजगार मेले में प्रदेश के बड़े उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्त पदों के लिए युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

    मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों और उद्योगों में उपलब्ध पदों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही वे संबंधित पदों के लिए सीधे आवेदन भी कर सकेंगे।

    ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीयन

    रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं और अपना पंजीयन करा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान ही ऑफर लेटर प्रदान करने की भी तैयारी की गई है।

    Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

    युवाओं तक पहुंचाई जा रही जानकारी

    रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संबंधित विभागों और जिलों को भी युवाओं तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    राज्य सरकार के इस आयोजन के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगों और संस्थानों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleGood News For Street Vendors: त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को नहीं हटाया जाएगा बेवजह, सामान बेचने के लिए दूसरी जगह देनी होगी, सभी राज्यों को निर्देश
    Next Article Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

    Related Posts

    Raipur

    छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने हटाई रोक; 2,292 पदों पर होगी परीक्षा

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Ration Card: अब नहीं कटेंगे राशन कार्ड से नाम, कार्ड बंद होने का भी डर खत्म, जानें क्या करना होगा

    Latest Posts

    छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें

    किंग खान का इंटरनेशनल जलवा! दुनिया के महानतम 100 फिल्म सितारों में शामिल हुए शाहरुख, जानें रैंकिंग

    GST रजिस्ट्रेशन के नियमों में बड़ा बदलाव, नई बिजनेस कैटेगरी शामिल; बैंक खाते की जानकारी देना अनिवार्य

    CAPTCHA स्कैम से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इंटरनेट चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती

    रेलवे में 2,861 पदों पर भर्ती शुरू, 15 साल के युवा भी कर सकते हैं आवेदन; बिना परीक्षा होगा चयन

    छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने हटाई रोक; 2,292 पदों पर होगी परीक्षा

    Chhattisgarh Ration Card: अब नहीं कटेंगे राशन कार्ड से नाम, कार्ड बंद होने का भी डर खत्म, जानें क्या करना होगा

    छत्तीसगढ़ के बस्तर को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए मांगी गई जमीन की जानकारी

    मजबूत हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम काफी नहीं, डाइट में शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व

    India vs Nepal Match: फ्री में कैसे देखें भारत-नेपाल का मुकाबला? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.