Close Menu
    What's Hot

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

    छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल

    News Lead 18By News Lead 18November 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही यात्री बस प्रतापपुर क्षेत्र के शिवपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

    दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्रतापपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

    चलते बस का टायर फटा, पेड़ से जा टकराई गाड़ी

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर बिहार के सासाराम जा रही थी। इसी दौरान प्रतापपुर के शिवपुर मार्ग पर अचानक बस का टायर फट गया। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    बस में फंसा चालक, वाहन काटकर निकाला बाहर

    हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और टक्कर के बाद वाहन के भीतर फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार बस के हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। परिचालक के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

    स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।

    Indian Railways New Rules 2026: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! बिना ईयरफोन रील्स देखी या तेज आवाज में की बात तो लगेगा जुर्माना, हो सकती है जेल

    चार गंभीर घायलों को अंबिकापुर किया गया रेफर

    दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को उपचार के लिए प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और जांच के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

    इधर, प्रतापपुर पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह और अन्य परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस
    4. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें
    Next Article ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

    Related Posts

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 6 से 17 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर

    Raipur

    छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा आदेश, 17 से 21 दिसंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    Latest Posts

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

    छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

    छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 6 से 17 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर

    साइबर ठगी का नया खतरा! AI की मदद से हैकर्स बना रहे निशाना, बिजनेस पेमेंट सिस्टम पर सरकार ने जारी की चेतावनी

    Indian Railways New Rules 2026: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! बिना ईयरफोन रील्स देखी या तेज आवाज में की बात तो लगेगा जुर्माना, हो सकती है जेल

    छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा आदेश, 17 से 21 दिसंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    छत्तीसगढ़ की जेलों में VIP कल्चर खत्म! 58 साल पुराने 7 नियमों में बड़ा बदलाव

    Railway Recruitment 2026: 4651 पदों पर निकली भर्ती, लिखित परीक्षा नहीं, सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

    एंटीबायोटिक दवाओं का घट रहा असर, आम संक्रमण से लेकर निमोनिया तक का इलाज हुआ मुश्किल; ICMR की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.