Close Menu
    What's Hot

    ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

    CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE
    खेल जगत

    ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

    News Lead 18By News Lead 18August 26, 2026Updated:August 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ETPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में एक नई T20 लीग अपने पहले सीजन के साथ दस्तक देने जा रही है। यूरोप में फ्रेंचाइजी क्रिकेट को नई पहचान देने के इरादे से यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL 2026 का पहला सीजन बुधवार, 26 अगस्त से शुरू होगा। टूर्नामेंट में 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी और 20 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह लीग क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त पहल है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC से मंजूरी प्राप्त इस टूर्नामेंट में कई मौजूदा और पूर्व इंटरनेशनल सितारे नजर आएंगे।

    CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    32 मैचों में होगा चैंपियन का फैसला

    ETPL का पहला सीजन 26 दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे। 6 टीमें डबल राउंड-रॉबिन लीग स्टेज में उतरेंगी, जहां हर टीम 10 मैच खेलेगी। लीग स्टेज में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 19 सितंबर को क्वालीफायर खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में शीर्ष टीम से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला 20 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट का आयोजन दो देशों में किया जाएगा। शुरुआती 17 मुकाबले नीदरलैंड्स के वूरबर्ग स्थित स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन में खेले जाएंगे। इसके बाद लीग का कारवां आयरलैंड के डबलिन स्थित मालाहाइड क्रिकेट क्लब पहुंचेगा, जहां मुकाबला नंबर 18 से 32 तक खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल भी यहीं होंगे।

    6 टीमों में सितारों की भरमार

    ETPL में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली 6 फ्रेंचाइजी शामिल हैं। इनमें एम्स्टर्डम फ्लेम्स, रॉटरडैम डॉकर्स, डबलिन गार्डियंस, बेलफास्ट वुल्व्स, ग्लासगो कॉस्मिक और एडिनबर्ग कैसल रॉकर्ज शामिल हैं। एम्स्टर्डम फ्लेम्स की टीम में स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, स्कॉट एडवर्ड्स और भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे नाम हैं। रॉटरडैम डॉकर्स के खेमे में फाफ डुप्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, एनरिक नॉर्खिया और जय मूंद्रा जैसे खिलाड़ी हैं।

    डबलिन गार्डियंस की कमान भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे। बेलफास्ट वुल्व्स में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के साथ आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग मौजूद हैं।एडिनबर्ग कैसल रॉकर्ज के प्रमुख चेहरों में मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं, जबकि ग्लासगो कॉस्मिक की अगुवाई जॉर्ज मुन्से करेंगे और टीम में साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और केशव महाराज भी हैं।

    Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

    भारत में कहां देखें ETPL 2026?

    भारत में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। दुनियाभर में इस लीग का लाइव टेलीकास्ट होगा।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. India vs England 1st ODI: कब, कितने बजे और कहां देखें LIVE? मैच टाइमिंग से लेकर Streaming तक सब जानें
    3. Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा
    4. IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    Related Posts

    Blog

    WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    खेल जगत

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    खेल जगत

    IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

    Latest Posts

    ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

    CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

    Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

    CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

    CG Ration Rice Scheme: सितंबर में मिलेगा दो महीने का चावल, APL कार्डधारकों को नहीं मिलेगा लाभ; जानें वजह

    रायपुर एयरपोर्ट समेत देश के 11 हवाई अड्डे होंगे निजी कंपनियों के हाथों में! PPP मॉडल पर 50 साल की लीज की तैयारी

    BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्टर और क्या होगा खास

    CG Education News: शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की होगी जांच, स्कूलों को मिलेगा लाल-हरा फीडबैक, दुर्ग समेत 5 जिलों में निरीक्षण

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.