महासमुंद में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह रहीं मुख्य अतिथि
महासमुंद, 08 मार्च 2025 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले के गायत्री मंदिर में बिहान स्व-सहायता समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. एकता लंगेह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति को बढ़ावा देना था। अपने उद्बोधन में डॉ. एकता लंगेह ने महिलाओं की शक्ति और समाज में समानता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और समाज की प्रगति के लिए दोनों का समान योगदान आवश्यक है।
इस अवसर पर महिलाओं को स्वरोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिली।