Close Menu
    What's Hot

    CG New Holiday: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

    CG News: गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल! डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

    Air India AI-171 Crash: अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » डोगरगढ़ पदयात्रा: दुर्ग पुलिस का सुरक्षित कोरिडोर, कड़े सुरक्षा इंतजाम
    durg

    डोगरगढ़ पदयात्रा: दुर्ग पुलिस का सुरक्षित कोरिडोर, कड़े सुरक्षा इंतजाम

    News Lead18By News Lead18April 1, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    डोगरगढ़ पदयात्रा: दुर्ग पुलिस ने बनाया सुरक्षित कोरिडोर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर डोगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर तैयार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सदानंद विध्यराज के नेतृत्व में इस रूट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    24 घंटे पेट्रोलिंग, सुरक्षित मार्ग तैयार

    सुरक्षा के लिए चार पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं, जो 30 मार्च से 6 अप्रैल तक लगातार 24 घंटे निगरानी रखेंगे। पीए सिस्टम के जरिए पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की बाधा या दुर्घटना न हो।

    पदयात्रियों के लिए तय हुआ रूट चार्ट

    कुम्हारी टोल प्लाजा → सिरसा गेट चौक → डबरापारा तिराहा → खुर्सीपार तिराहा → पावर हाउस अंडर ब्रिज → मुर्गा चौक → सेंट्रल एवेन्यू → सेक्टर-09 चौक → MD बंगला तिराहा → ठगड़ा बांध ओवर ब्रिज → जेल तिराहा → गांधी तिराहा → पटेल चौक → गंजपारा → पुलगांव चौक → शिवनाथ नदी ब्रिज → अंजोरा बाईपास → राजनांदगांव → डोगरगढ़।

    पदयात्रियों के लिए पुलिस की अपील

    🔹 रेडियम स्टीकर और रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें, ताकि वाहन चालकों को आसानी से दिख सकें।
    🔹 सड़क के बाईं ओर चलें और वाहन लेन में न आएं।
    🔹 देर रात यात्रा शुरू करने से बचें और प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्ग का ही इस्तेमाल करें।
    🔹 सड़क पर विश्राम न करें, इससे दुर्घटना का खतरा हो सकता है।
    🔹 हाईवे की सर्विस लेन का उपयोग करें, बायपास मार्ग न लें।

    वाहन चालकों के लिए निर्देश

    🚗 देर रात यात्रा से बचें और पूरी नींद लेकर ही वाहन चलाएं।
    🚗 क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
    🚗 सड़क पर वाहन पार्क न करें और निर्धारित डायवर्सन मार्ग का उपयोग करें।
    🚗 रात में वाहन लो बीम (डिपर) पर चलाएं और सतर्कता बरतें, क्योंकि पदयात्री थकान के कारण असुरक्षित हो सकते हैं।

    दुर्ग पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    Related posts:

    1. शुष्क इंडिया चिटफंड घोटाला: फरार डायरेक्टर को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
    2. रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    3. IPS रजनेश सिंह बने SSP, नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleअंबिकापुर ज़मीन घोटाला: सरगुजा पुलिस ने मुख्य आरोपी को यूपी से दबोचा
    Next Article 1 अप्रैल से नए नियम लागू: पेट्रोल सस्ता, टोल महंगा, सरकारी कामकाज डिजिटल

    Related Posts

    Blog

    CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

    durg

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    durg

    पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

    Latest Posts

    CG New Holiday: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

    CG News: गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल! डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

    Air India AI-171 Crash: अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

    CG Weather: रविवार को घूमने निकल रहे हैं तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

    Chhattisgarh Teacher News: अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट! छत्तीसगढ़ में 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी 

    DJ Ban in CG: छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति DJ बजाया तो होगी कार्रवाई, जाना पड़ सकता है जेल

    CBFC New Guidelines: सेंसर बोर्ड ने फिल्म सर्टिफिकेशन के नियमों में किए गए बदलाव, ड्रग्स सीन से लेकर एज रेटिंग तक नए प्रावधान

    CG Flight Update: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी फ्लाइट हुई बंद, जानें क्या है वजह 

    Google Gemini हुआ बेकाबू? AI ने 3 कंपनियों को किया हैक, साइबर दुनिया में मचा हड़कंप

    FSSAI Licence Suspended: AAA Blues Pure ग्रेन वोदका और ग्रेन व्हिस्की बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई, जानें क्यों सस्पेंड हुआ लाइसेंस

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.