Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Cyclone Ditwah: दित्वा तूफान से दक्षिण भारत में हड़कंप, सुरक्षा के मद्देनज़र चेन्नई समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित
    भारत

    Cyclone Ditwah: दित्वा तूफान से दक्षिण भारत में हड़कंप, सुरक्षा के मद्देनज़र चेन्नई समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित

    News Lead 18By News Lead 18December 2, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Cyclone Ditwah: चक्रवाती तूफान दित्वा ने दक्षिणी राज्यों में भारी तबाही मचाई है। चक्रवाती तूफान के कारण हुई भारी बारिश के मद्देनजर चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में स्कूल और कॉलेज 2 दिसंबर को बंद रहेंगे। जिला अधिकारियों ने सोमवार देर रात एहतियाती कदम के तौर पर यह निर्णय लिया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों ज़िलों के ज़िला कलेक्टरों ने घोषणा की है कि मौसम संबंधी अलर्ट के कारण ज़िले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 2 दिसंबर को छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि तेज़ बारिश और जलभराव की संभावना के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

    IND vs SA रायपुर मैच: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व कई प्रतिबंध लागू

    एडवायजरी जारी की गई 

    इसके अलावा, निवासियों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा जारी की गई आगे की सलाह का पालन करने का आग्रह किया गया है। तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री के के एस एस आर रामचंद्रन ने रविवार को बताया कि चक्रवात दित्वा के कारण तमिलनाडु में हुई बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में लगातार बारिश जारी रही, जिससे सड़कें, राजमार्ग और निचले इलाके, जिनमें कुछ रिहायशी इलाके भी शामिल हैं, जलमग्न हो गए।

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    चेन्नई में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे वेलाचेरी स्थित एजीएस कॉलोनी जलमग्न हो गई, जबकि शहर में एक कार डूब गई और पूनमल्ली में अचानक जलभराव के कारण एक सरकारी बस फंस गई। शहर के काठीपारा फ्लाईओवर सहित कई इलाकों से यातायात जाम की खबरें आईं। एक अधिकारी ने बताया कि अचानक जलभराव और सर्विस रोड पर कुछ गड्ढों के कारण वाहन डूब गया होगा। मौसम विभाग ने तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के निकट बने चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

    एमके स्टालिन ने मुआवज़े की घोषणा की

    इस बीच, भारी बारिश के कहर के बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर से शुरू होने वाले पूर्वोत्तर मानसून के दौरान धान सहित कृषि फसलों, मानव जीवन और पशुधन की हानि और घरों को हुए नुकसान के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से तत्काल मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी के काम की सीधे निगरानी कर रहा हूँ। हमारी सरकार राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को ज़रूरत पड़ने तक सभी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करेगी और उनकी सुरक्षा करेगी।”

    छत्तीसगढ़ में बड़ा धान घोटाला उजागर: 25 हजार MT अवैध धान जब्त, खाद्य मंत्री बघेल ने सख्त एक्शन के दिए निर्देश

    फ्लाइट्स की गईं कैंसिल

    चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेन्नई जिलों में अड्यार, कोसस्थलैयार और अरनियार नदियों में भारी जलस्तर की आशंका के कारण बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है। कावेरी डेल्टा जिलों में भारी बारिश ने फसलों को तबाह कर दिया है। चेन्नई के पूर्व में समुद्र के ऊपर गहरा अवदाब बना हुआ है, जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है। इसी वजह से चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यहां से 10 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल गया है और अगले 24 घंटे तक इसी रूप में स्थिर रह सकता है। उसने कहा कि ‘दित्वा’ के प्रभाव के कारण अगले कुछ घंटों में भी बारिश हो सकती है।

     

     

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    4. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIND vs SA रायपुर मैच: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व कई प्रतिबंध लागू
    Next Article Gold Rate 2 December: सोने की कीमतों में गिरावट, 2 दिसंबर को जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

    Related Posts

    भारत

    ISRO का ऐतिहासिक कमर्शियल मिशन: 24 दिसंबर को LVM3-M6 से लॉन्च होगा ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह

    भारत

    नए साल में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने BSF में 50% कोटा देने का लिया फैसला, अन्य केंद्रीय बलों में भी हो सकता है लागू

    भारत

    Assam Train Accident: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 हाथी मारे गए

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.