Close Menu
    What's Hot

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नए साल में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने BSF में 50% कोटा देने का लिया फैसला, अन्य केंद्रीय बलों में भी हो सकता है लागू
    भारत

    नए साल में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने BSF में 50% कोटा देने का लिया फैसला, अन्य केंद्रीय बलों में भी हो सकता है लागू

    News Lead 18By News Lead 18December 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: नए साल से पहले अग्निवीरों को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. अब पूर्व अग्निवीरों को बार्डर सिक्युरिटी फ़ोर्स (बीएसएफ) में 50 फीसदी कोटा मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि अग्निवीरों को जल्दी ही ऐसा कोटा बाकी केंद्रीय पुलिस बलों में भी मिल सकता है. यह उन 75 फीसदी अग्निवीरो के लिए बड़ी राहत वाली बात है, जिनको डर सता रहा था कि सेना से बाहर होने के बाद उनका क्या होगा? इसको लेकर समय समय पर विवाद भी खड़े होते रहे हैं और विपक्ष ने इसे कई बार मुद्दा भी बनाया है.

    CG Online Attendance: छत्तीसगढ़ की शिक्षा प्रणाली में बदलाव, अब रजिस्टर की जगह ऐप से लगेगी क्लास की हाज़िरी

    10 से 50 फीसदी हुआ कोटा

    गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक बीएसएफ में कांस्टेबल स्तर की भर्ती में 50% कोटा पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किया गया है. यह पहले दिए गए 10 प्रतिशत के कोटे में पांच गुना बढ़ोतरी है. राजपत्र में जारी अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने बीएसएफ साधारण ड्यूटी कैडर (गैर-राजपत्रित) भर्ती नियम, 2015 में संशोधन किया है. इसमें 18 से 23 वर्ष की आयु के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष तक और बाद के बैचों के उम्मीदवारों के लिए तीन साल तक की छूट दी जाएगी.

    जानिए किसके लिए कितनी सीट रिजर्व

    इसी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि भूतपूर्व अग्निवीरो के लिये कांस्टेबल स्तर पर निश्चित पचास फ़ीसदी भर्ती की जाएगी.10 प्रतिशत सीट पूर्व-सैनिकों के लिए रिजर्व होगी. 3 फीसदी सीट ट्रेड मेन के आरक्षित होगी. वही बाकी के 47 फ़ीसदी सीटों की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जायेगी. पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट दी जाएगी. वैसे उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए, या पूर्व सैन्य कर्मियों के मामले में समतुल्य या समकक्ष सैन्य योग्यता होनी चाहिए.

    PM-AASHA योजना के तहत छत्तीसगढ़ में MSP पर दलहन-तिलहन की खरीदी, 425 करोड़ की स्वीकृति

    क्या है अग्निवीर योजना

    गृह मंत्रालय का अग्निवीरों को केंद्रीय पुलिस बलों में शामिल करने का फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल के दिसंबर या जनवरी 2027 से सेना से अग्निवीर बाहर जाना शुरू कर देंगे. 14 जून 2022 में  सेना में अग्निवीरों के लिए अग्निपथ स्कीम लॉन्च किया गया था. जनवरी 2023 से अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई थी. अग्निपथ भर्ती स्कीम थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिये शुरू की गई थी. इस योजना के तहत  साढ़े सत्रह से पच्चीस वर्ष की आयु वर्ग के चयनित उम्मीदवारों को चार साल की अवधि के लिए सेना, वायु सेना और नौसेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाता है. इनमें से 25 प्रतिशत को 15 साल के लिए सेवा में बनाए रखने का प्रावधान है, जबकि शेष 75 प्रतिशत सेवामुक्त हो जाते हैं.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Online Attendance: छत्तीसगढ़ की शिक्षा प्रणाली में बदलाव, अब रजिस्टर की जगह ऐप से लगेगी क्लास की हाज़िरी
    Next Article South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    Related Posts

    भारत

    Air India Plane Crash: AI-171 विमान हादसे में नया मोड़, पायलट संगठन ने बिजली की खराबी को बताया क्रैश की वजह

    भारत

    अब LPG पर खर्च होगा कम! 1 जुलाई से घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानिए पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    भारत

    जरूरी खबर: Matrimony साइट पर बड़ा बदलाव, अब बिना Aadhaar नहीं बनेगा अकाउंट; किया बड़ा बदलाव

    Latest Posts

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

    CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

    NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

    CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

    CG Weather Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

    NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

    Atal Utkrisht Shiksha Yojana: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.