Close Menu
    What's Hot

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ईडी की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का विशाल धरना: भाजपा पर दुरुपयोग के आरोप
    छत्तीसगढ़

    ईडी की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का विशाल धरना: भाजपा पर दुरुपयोग के आरोप

    News Lead18By News Lead18March 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ईडी के खिलाफ कांग्रेस का विशाल धरना, भाजपा पर लगाया दुरुपयोग का आरोप

    रायपुर, 03 मार्च 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने रायपुर में ईडी कार्यालय के बाहर विशाल धरना दिया। यह धरना ईडी द्वारा कांग्रेस कार्यालय को नोटिस भेजने और कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरन घंटों तक ईडी ऑफिस में बैठाने के खिलाफ आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक शामिल हुए।

    धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “देश के इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक दल के दफ्तर पर केंद्रीय एजेंसी पहुंची है और नोटिस थमाया है। ईडी भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ईडी में साहस है, तो वह भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर की जांच क्यों नहीं करती?

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “ईडी केवल वहीं जाती है, जहां भाजपा के आका उसे भेजते हैं। भाजपा में शामिल होने वालों के सारे पाप धुल जाते हैं, लेकिन विपक्षी नेताओं को परेशान किया जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण का पूरा हिसाब देने को तैयार है, लेकिन भाजपा अपने करोड़ों रुपये के भवनों की जांच से बच रही है।

    डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ईडी का इस्तेमाल भाजपा विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार में विपक्ष को डराने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।”

    कांग्रेस प्रभारी जरिता लैतफलांग ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि भारतीय जासूसी पार्टी बन गई है। वह कांग्रेस नेताओं की जासूसी कर रही है, लेकिन न्याय और प्रशासन के मामलों में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।”

    धरने में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए।

    कांग्रेस का एलान: भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा

    कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि यह लड़ाई सिर्फ ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए है। कांग्रेस ने आने वाले दिनों में ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर भाजपा के खिलाफ बड़े आंदोलन करने का ऐलान किया।

    2028 के चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा, “डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे!”

    Related posts:

    1. छत्तीसगढ़ बजट 2025: जनता को निराशा, शराब सस्ती – राहत नदारद!
    2. छत्तीसगढ़ बजट 2025: कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र को मिली नई राह
    3. अंबिकापुर नगर निगम: मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महापौर मंजूषा भगत व पार्षदों का शपथ ग्रहण
    4. केंद्रीय सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्य स्तरीय अधिवेशन संपन्न
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में सस्ती होगी शराब, सरकार ने अतिरिक्त आबकारी शुल्क किया समाप्त
    Next Article छत्तीसगढ़ बजट 2025: जनता को निराशा, शराब सस्ती – राहत नदारद!

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    छत्तीसगढ़

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Raipur

    CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

    Latest Posts

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

    CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

    Agri Stack Registration: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

    FSSAI का बड़ा फैसला: कोई भी कंपनी नहीं कर सकती ‘100% नैचुरल’ या ‘शुद्ध’ होने का दावा, जानें नियम

    CG News: तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

    Bigg Boss 2026 Date: सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.