सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के नौ महीने के कठिन अंतरिक्ष मिशन के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “सुनीता विलियम्स धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल हैं। उनका यह ऐतिहासिक मिशन विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की पहचान है।”

सुनीता विलियम्स का यह मिशन अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। उनकी इस सफलता पर पूरे देश में गर्व और खुशी का माहौल है।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version