सतना सांसद गणेश सिंह के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में सतना के सांसद गणेश सिंह के पुत्र विकल्प सिंह के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तित्व भी मौजूद रहे।