स्वदेश पत्रिका के विमर्श कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, ‘राम काज कीन्हें बिनु’ ग्रंथ का हुआ विमोचन

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वदेश पत्रिका के विमर्श कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वदेश समाचार पत्र समूह के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वदेश समाचार पत्र समूह की स्थापना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की परिकल्पना से हुई थी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी भी संपादक रहे। स्वदेश ने भारतीयता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।”

कार्यक्रम में “समय है अब मन की अयोध्या सजाने का” विषय पर आयोजित व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाहक श्री रामदत्त चक्रधर का उद्बोधन हुआ। साथ ही, अयोध्या आंदोलन पर केंद्रित महत्वपूर्ण ग्रंथ ‘राम काज कीन्हें बिनु’ का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, संघ व भाजपा के पदाधिकारी तथा स्वदेश समूह के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version