छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका को जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह, सहित देश और प्रदेश के कई मंत्रियों, नेताओं और नागरिकों ने शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि राज्यपाल रमन डेका के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वहीं, विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने उन्हें कर्मठ और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।

इसके अलावा, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने भी राज्यपाल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। News Lead 18 की टीम ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version