Close Menu
    What's Hot

    Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

    CG News: बारिश से बढ़ा संकट… बाढ़ से घिरे परिवार को नगर सेना ने बचाया, लेकिन 300 गायें अब भी पानी के बीच फंसीं

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » आसमान में बवाल! गुस्साए पैसेंजर ने प्लेन की विंडो तोड़ी, फ्लाइट में मचा हड़कंप
    भारत

    आसमान में बवाल! गुस्साए पैसेंजर ने प्लेन की विंडो तोड़ी, फ्लाइट में मचा हड़कंप

    News Lead 18By News Lead 18June 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा खिड़की का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है. यह घटना रविवार (7 जून) की है, बताया जा रहा है कि जब विमान दिल्ली में लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, उसी वक्त यात्री ने खिड़की का अंदरूनी शीशा तोड़ दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, केबिन क्रू ने यात्री को कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी दी, लेकिन उसने चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए खिड़की का शीशा तोड़ दिया.

    हालांकि, विमान के दिल्ली पहुंचने पर ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही घटना की सूचना दे दी गई थी. ऐसे में लैंडिंग के बाद यात्री को तुरंत एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया. फिलहाल मामले को एयर इंडिया की आंतरिक समिति के पास भेजा गया है, जहां समिति जांच के बाद ययह तय करेगी कि यात्री को “अनुशासनहीन यात्री” घोषित किया जाए या नहीं और उस पर कितने समय के लिए यात्रा करने का प्रतिबंध लगाया जाए.

    CG Weather Update: मानसून की दस्तक करीब, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी

    समिति को फैसला लेने के लिए 30 दिन का समय

    नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, समिति को फैसला लेने के लिए 30 दिन का समय मिलता है. इस दौरान एयरलाइन यात्री पर अधिकतम 30 दिनों का अस्थायी प्रतिबंध भी लगा सकती है.  घटना की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “फ्लाइट AI1879, जो 7 जून को चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी, में यात्रा के दौरान एक यात्री ने अनुचित व्यवहार किया. हालांकि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा गया. फ्लाइट के पायलट और क्रू ने निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की और यात्री को कई बार चेतावनी दी. इसके बाद मामले की जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को दी गई.”

    Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में खाई में गिरी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप, 2 गंभीर

    यात्रियों, क्रू या विमान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा

    एयर इंडिया ने कहा कि इस घटना से किसी भी समय यात्रियों, क्रू या विमान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा. दिल्ली पहुंचने के बाद संबंधित यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया. इस घटना की जानकारी विमानन नियामक (DGCA) को भी दे दी गई है. एयर इंडिया ने दोहराया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एयर इंडिया से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान यात्री का व्यवहार आक्रामक था और वह क्रू की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहा था. हालांकि, सुरक्षा कर्मियों को सौंपे जाने के बाद उसने बार-बार माफी मांगनी शुरू कर दी.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: मानसून की दस्तक करीब, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी
    Next Article Pre BEd Entrance Exam Rules: 11 जून को प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम, व्यापमं के सख्त नियम लागू, चप्पल पहनकर ही मिलेगी एंट्री, जानें नए नियम

    Related Posts

    भारत

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    भारत

    Sonam Raghuvanshi Surrender : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम

    भारत

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब डेस्कटॉप ब्राउजर से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर

    Latest Posts

    Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

    CG News: बारिश से बढ़ा संकट… बाढ़ से घिरे परिवार को नगर सेना ने बचाया, लेकिन 300 गायें अब भी पानी के बीच फंसीं

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    Sonam Raghuvanshi Surrender : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम

    Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

    खाना खाने के बाद पान चबाना केवल एक परंपरा नहीं, सेहत के लिए है वरदान—जानिए इसके हैरान कर देने वाले फ़ायदे!

    ‘तेरे में हिम्मत है तो घर आजा’… जब श्वेता तिवारी के रिश्ते पर मचा था बवाल, सेजान खान ने राजा चौधरी को दी खुली चुनौती

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब डेस्कटॉप ब्राउजर से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर

    रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि: ASQ सर्वे में भारत में दूसरा, दुनिया में 66वीं रैंक हासिल

    Indian Army Regiment: बस्तर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना में अलग रेजिमेंट बनाने की मांग पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.