मौसम अपडेट: रायपुर में बदले मौसम ने दिलाई गर्मी से राहत

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से आसमान में छाए बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर अब तापमान पर साफ नजर आने लगा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रायपुर में बीते पांच दिनों में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

मौसम में इस बदलाव से लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली है, जो इस महीने की शुरुआत में लगातार बढ़ती जा रही थी।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version