CG Railway Update: 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
अफगानिस्तान को हराने के बाद अब कब T20 खेलेगी टीम इंडिया? एशियन गेम्स से पहले है बड़ा मुकाबला
20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक मिलेगा लाभ
श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने इस सुविधा को निर्धारित समय से 10 दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है। पहले ट्रेनों का अस्थायी ठहराव 30 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन अब यह सुविधा 20 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
हीराकुंड एक्सप्रेस का ठहराव
ट्रेन संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दोपहर 3:48 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 3:50 बजे रवाना होगी।
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 5:56 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी और 5:58 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस भी रुकेगी
इसी तरह ट्रेन संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस सुबह 8:41 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पहुंचेगी और 8:43 बजे रवाना होगी।
CG Weather Update: गर्मी और उमस से बेहाल लोग, 19 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
वहीं, ट्रेन संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस सुबह 9:35 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 9:37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे की इस अस्थायी ठहराव व्यवस्था से निरंकारी संत समागम में शामिल होने के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। इससे भोड़वाल माजरी स्टेशन के आसपास पहुंचने वाले यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
