Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के संकेत, कई इलाकों में गिरेगा पारा; 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

    CG News: गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, उठाकर जमीन पर पटका और किया चकनाचूर

    Agniveer Marriage Policy: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर! 4 साल की सेवा के बाद शादी की मिलेगी अनुमति, जानें नया नियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News: गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, उठाकर जमीन पर पटका और किया चकनाचूर
    Korba

    CG News: गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, उठाकर जमीन पर पटका और किया चकनाचूर

    News Lead 18By News Lead 18November 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों को जंगल से भगाने की कोशिश ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव में ट्रैक्टर की आवाज सुनकर एक हाथी अचानक उग्र हो गया और ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी तरफ आता देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और पैरों से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    देश में HPV वैक्सीनेशन अभियान को बड़ी सफलता, 1 करोड़ से ज्यादा लड़कियों को लगी वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज

    ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को भगाने पहुंचे थे ग्रामीण

    जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ की सीमा से होते हुए 11 हाथियों का झुंड जिल्गा के जंगल में पहुंचा है। ग्रामीणों को डर था कि हाथी जंगल से निकलकर गांव की ओर आ सकते हैं और धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी आशंका के चलते ग्रामीण हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे।

    सोमवार सुबह भी कुछ ग्रामीण सुखनंदन सिंह राठिया के ट्रैक्टर में सवार होकर जंगल पहुंचे। उनका इरादा ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को डराकर वहां से भगाने का था।

    अचानक झाड़ियों से निकला हाथी, मची अफरा-तफरी

    इसी दौरान झाड़ियों से एक हाथी अचानक बाहर निकला और ट्रैक्टर की तरफ दौड़ने लगा। हाथी को तेजी से अपनी ओर आता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सभी लोग ट्रैक्टर छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई।

    सूंड से उठाकर पटका, पैरों से कुचलकर तोड़ा ट्रैक्टर

    ग्रामीणों के भागने के बाद हाथी ने ट्रैक्टर को निशाना बनाया। उसने अपनी सूंड से ट्रैक्टर को उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर पैरों से कुचल दिया। हमले में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीण गांव पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक को इसकी जानकारी दी।

    बाद में गांव के एक अन्य किसान का ट्रैक्टर लेकर ग्रामीण दोबारा जंगल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को टोचन कर गांव लाया गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    कोरबा के जंगलों में अलग-अलग झुंडों की मौजूदगी

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। देर शाम विभाग की टीम को जिल्गा के जंगल में भेजा गया। बताया जा रहा है कि जिल्गा के अलावा कुदमुरा के जंगल में एक अन्य हाथी और करतला वन परिक्षेत्र में छह हाथियों का झुंड भी विचरण कर रहा है।

    CG News: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी टेंडर प्रक्रिया, सभी सरकारी विभागों में लागू होगा नया पोर्टल; ठेकेदारों के लिए जरूरी निर्देश जारी

    वन विभाग ने ग्रामीणों को दी सतर्क रहने की सलाह

    वन विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। ग्रामीणों को मुनादी के जरिए जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों को खुद भगाने या उनके नजदीक जाने की कोशिश न करें। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

    Related posts:

    1. राज्योत्सव में नेताओं के कटआउट पर बवाल: पशु ट्रॉली से परिवहन करने पर मचा हड़कंप, तीन को नोटिस जारी
    2. फ्री फायर से शुरू हुआ प्यार: बिहार का युवक कोरबा पहुंचा प्रेमिका से मिलने, होटल से गिरफ्तारी के दौरान पिस्टल भी जब्त
    3. CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप
    4. CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleAgniveer Marriage Policy: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर! 4 साल की सेवा के बाद शादी की मिलेगी अनुमति, जानें नया नियम
    Next Article छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के संकेत, कई इलाकों में गिरेगा पारा; 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के संकेत, कई इलाकों में गिरेगा पारा; 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

    छत्तीसगढ़

    CG News: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी टेंडर प्रक्रिया, सभी सरकारी विभागों में लागू होगा नया पोर्टल; ठेकेदारों के लिए जरूरी निर्देश जारी

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के संकेत, कई इलाकों में गिरेगा पारा; 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान

    CG News: गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, उठाकर जमीन पर पटका और किया चकनाचूर

    Agniveer Marriage Policy: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर! 4 साल की सेवा के बाद शादी की मिलेगी अनुमति, जानें नया नियम

    देश में HPV वैक्सीनेशन अभियान को बड़ी सफलता, 1 करोड़ से ज्यादा लड़कियों को लगी वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज

    पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने दी साइबर फ्रॉड की चेतावनी; ऐसे रखें अपना अकाउंट सुरक्षित

    CG News: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी टेंडर प्रक्रिया, सभी सरकारी विभागों में लागू होगा नया पोर्टल; ठेकेदारों के लिए जरूरी निर्देश जारी

    छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

    पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, बस्तर फाइटर के 79 पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

    अस्पताल बदलने पर नहीं जुटाने पड़ेंगे पुराने मेडिकल दस्तावेज, ABHA ID से एक जगह मिलेंगे इलाज के रिकॉर्ड; जानें बनाने का तरीका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.