Close Menu
    What's Hot

    Jio AI Glasses: अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और क्रिकेट कमेंट्री जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी; जानिए कैसे करेंगे काम

    Assam Rifles Bharti 2026: सरकारी नौकरी का मौका! असम राइफल्स में टेक्निकल-ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

    सलमान खान ने YouTube पर रखा कदम, लॉन्च किया अपना चैनल, हाफ पैंट में दिखे भाईजान, बोले- ‘शुरू से शुरू करते हैं’

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » किसानों के लिए बड़ी खबर… छत्तीसगढ़ में अब नए सिस्टम से होगी खाद की आपूर्ति, जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगेगी रोक
    Raipur

    किसानों के लिए बड़ी खबर… छत्तीसगढ़ में अब नए सिस्टम से होगी खाद की आपूर्ति, जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगेगी रोक

    News Lead 18By News Lead 18October 11, 2026Updated:October 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों को खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था में जल्द बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश में उर्वरकों की बिक्री टोकन प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य खाद वितरण में पारदर्शिता बढ़ाना, जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाना तथा किसानों को निर्धारित कीमत पर उर्वरक उपलब्ध कराना है।

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उर्वरकों की बिक्री, वितरण और मूल्य नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल तैयार किया है। इसके तहत खाद की बिक्री मुख्य रूप से पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनों के जरिए होगी। किसानों की पहचान के लिए आधार या अन्य मान्य पहचान पत्र के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इससे बिक्री का रिकॉर्ड रखने और खाद वितरण की निगरानी करने में मदद मिलेगी।

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    दुकानों के बाहर बताना होगा खाद का स्टॉक और कीमत

    नई व्यवस्था के तहत खाद विक्रेताओं को अपनी दुकानों के बाहर उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) की जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

    इसके अलावा, खाद की मांग और उपलब्धता पर नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) पोर्टल को मजबूत किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्यों और जिलों में उर्वरकों के स्टॉक तथा मांग की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। यूरिया जैसे कृषि उपयोग के उर्वरकों का गैर-कृषि कार्यों और उद्योगों में अवैध इस्तेमाल रोकने के लिए भी निगरानी व्यवस्था सख्त की जाएगी।

    यूरिया, DAP और NPK के संतुलित उपयोग पर जोर

    नई व्यवस्था के तहत किसानों को मिट्टी की जरूरत के अनुसार खाद का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यूरिया, डीएपी और एनपीके के संतुलित उपयोग के साथ जैव उर्वरकों तथा नैनो यूरिया को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और रासायनिक खाद के विवेकपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करने में मदद मिल सकती है। नई प्रणाली लागू होने के बाद खाद की बिक्री और वितरण प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, टोकन व्यवस्था लागू होने की तारीख और इसके संचालन से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग की ओर से जारी किए जाने के बाद स्पष्ट होगी।

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    3. छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
    4. Raipur Railway Station Parking: अब आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: 80 साल पार बुजुर्ग पूरे छत्तीसगढ़ में कर सकेंगे मुफ्त बस सफर, पास बनवाने की प्रक्रिया जानें
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    Related Posts

    Raipur

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    Raipur

    CG News: 80 साल पार बुजुर्ग पूरे छत्तीसगढ़ में कर सकेंगे मुफ्त बस सफर, पास बनवाने की प्रक्रिया जानें

    छत्तीसगढ़

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    Latest Posts

    Jio AI Glasses: अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और क्रिकेट कमेंट्री जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी; जानिए कैसे करेंगे काम

    Assam Rifles Bharti 2026: सरकारी नौकरी का मौका! असम राइफल्स में टेक्निकल-ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

    सलमान खान ने YouTube पर रखा कदम, लॉन्च किया अपना चैनल, हाफ पैंट में दिखे भाईजान, बोले- ‘शुरू से शुरू करते हैं’

    Navratri Vrat Tips: नवरात्र में फलाहार करते समय न करें ये 6 गलतियां, वरना बिगड़ सकती है तबीयत

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    किसानों के लिए बड़ी खबर… छत्तीसगढ़ में अब नए सिस्टम से होगी खाद की आपूर्ति, जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगेगी रोक

    CG News: 80 साल पार बुजुर्ग पूरे छत्तीसगढ़ में कर सकेंगे मुफ्त बस सफर, पास बनवाने की प्रक्रिया जानें

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.