बलौदा बाजार हिंसा मामला: AAP जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया समेत दो और गिरफ्तार
बलौदा बाजार। 10 जून को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 191 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों को अदालत से जमानत भी मिल चुकी है।
बलौदा बाजार पुलिस ने जानकारी दी है कि आज गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जा सकती है। साथ ही, मामले की गहराई से जांच करने और आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ करने की संभावना है।