Author: News Lead 18
हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, पत्नी को बुलाने की करने लगा जिद
कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक सोले फिल्म की तरह करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। CG News: धान खरीदी केंद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार बताया जा रहा है कि युवक का नाम करण चौहान है। वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि करण घर…
कोरबा : कोरबा जिले में धान खरीदी केंद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स ने खुद को अधिकारियों का परिचित बताकर पीड़ित को कई महीनों तक बहकाया और 1.7 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत पुलिस से होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जमानत न मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। पीड़ित मनोज कुमार यादव (36 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा अप्पू गार्डन, जो कैंटीन में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि आरोपी दानिश खान (46…
CG Weather Alert: हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि अब चार दिन बाद ही शीतलहर के आसार बन सकते हैं. अभी रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की स्थिति बन रही है. दिसंबर के पहले पखवाड़े में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी है. उत्तर के साथ मध्य और दक्षिणी हिस्से में भी शीतलहर जैसे हालात बने रहे. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन चार दिन बर्फ जमाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. CEO यशवंत…
CEO यशवंत कुमार की समीक्षा बैठक: BLO ऐप से गणना पत्रक अपलोड को अनिवार्य बनाने के दिए निर्देश, छूटे मतदाताओं का दोबारा होगा सत्यापन
रायपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारियों (ERO) एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारियों (AERO) को निर्देशित किया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गणना पत्रकों का भौतिक परीक्षण कर बीएलओ ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, उनके संबंध…
आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है और यहां खेलकर कई स्टार प्लेयर्स ने अपना करियर बनाया है। अब आने वाले सीजन के लिए मंच सज चुका है। सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। अब सभी की निगाहें 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन पर टिकी हुई हैं। CG CRIME : रायपुर के लिए निकले सराफा कारोबारी से 29 लाख की उठाईगिरी, पुलिस जांच में जुटी 16 दिसंबर को होगा आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू…
CG CRIME : रायपुर के लिए निकले सराफा कारोबारी से 29 लाख की उठाईगिरी, पुलिस जांच में जुटी
कांकेर : जिले में एक सराफा व्यापारी के साथ 29 लाख रुपए की उठाई गिरी हो गई. व्यापारी जगदलपुर से मनीष ट्रैवल्स की बस में बैठकर रायपुर जा रहा था. इसी दौरान बदमाश कैश से भरा थैला उठाकर भाग निकले. DSP Kalpana Case: कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ एक नहीं, कई आरोप; जांच में कई अहम पहलू सामने आए जानकारी के अनुसार, व्यापारी का नाम मोती लाल जैन है और वह जगदलपुर का रहने वाला है. वह आज (रविवार) सुबह थैले में कैश लेकर रायपुर आ रहा था. CG में दिल दहला देने वाली घटना… पिता और बेटे के बीच विवाद के बाद…
DSP Kalpana Case: कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ एक नहीं, कई आरोप; जांच में कई अहम पहलू सामने आए
कोरबा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा पर हनी ट्रैप का आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन अब खुद कानूनी संकट में फंस गए हैं। कटघोरा की अदालत ने टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट करीब 28 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं होने के कारण जारी की गई है। न्यायालय ने 12 दिसंबर को दीपक टंडन को पेश होने का निर्देश दिया था। नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थिति नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। CG में…
CG में दिल दहला देने वाली घटना… पिता और बेटे के बीच विवाद के बाद बेटे ने की बेरहमी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : राजधानी से लगे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. वंदे भारत ट्रेनों में अब मिलेगा स्थानीय भोजन, रेल मंत्री ने की नई योजना की घोषणा जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है. राहुल ने हाल ही में बाइक खरीदी थी, जिससे उसके पिता संतोष साहू नाराज थे. इसी बात को लेकर पिता ने बाइक…
नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेनों को लेकर सरकार ने एक नई योजना बनाई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इन ट्रेनों में स्थानीय भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की. इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि स्थानीय भोजन की सेवा यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, क्योंकि इससे उन्हें यात्रा करते समय उस क्षेत्र के स्वाद और संस्कृति का अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह सुविधा भविष्य में सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे लागू की जाएगी. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान,…
CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान, ‘विजन 2047’ में एक लाख लोगों की सलाह को किया शामिल
CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर विशेष चर्चा हो रही है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चर्चा में कहा कि ‘विजन 2047’ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला है. सभी से सुझाव लेकर ‘विजन 2047’ तैयार किया गया है. एक लाख लोगों की सलाह विजन में शामिल है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा देश है, जिसकी आबादी युवा है. विपक्ष विजन 2047 पर सवाल उठाने का काम करता है. आगे बढ़ने के लक्ष्य के लिए विजन होना आवश्यक है. आज देश की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com