Author: News Lead 18
Emergency Helpline Numbers List: मुसीबत में तुरंत आएंगे काम! साइबर फ्रॉड, एम्बुलेंस और महिला सुरक्षा समेत ये हेल्पलाइन नंबर जरूर रखें सेव
Emergency Helpline Numbers List: जिंदगी में कभी भी दुर्घटना, अपराध या कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे मुश्किल समय में हर सेकंड बेहद कीमती होता है। अगर आपको सही समय पर सही हेल्पलाइन नंबर की जानकारी हो, तो समय रहते मदद मिल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर की प्रमुख आपातकालीन सेवाओं को एक राष्ट्रीय इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) के तहत 112 नंबर से जोड़ा है। इसके अलावा कई विशेष सेवाओं के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं पुलिस, एम्बुलेंस, महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और अन्य आपात स्थितियों…
Indian Railway: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, 7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
रायपुर: दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार की ओर जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला रेलवे के अनुसार, 4 नवंबर से 14…
Ramayana: मां सीता के किरदार में साई पल्लवी को लेकर क्यों हो रही ट्रोलिंग? एक्ट्रेस के लुक पर उठे सवाल, जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। जहां यश के रावण लुक की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर माता सीता के किरदार में साई पल्लवी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग उन्हें इस भूमिका के लिए पसंद कर रहे हैं, तो कुछ उनके लुक पर सवाल उठा रहे हैं। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का…
CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदली छुट्टी की तारीख, अब 9 नहीं 11 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में दीपावली के बाद मिलने वाली छुट्टियों को लेकर कोरबा जिले में अहम बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने भाई दूज के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख संशोधित कर दी है। अब जिले में 9 नवंबर की जगह 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार 9 नवंबर को पहले से घोषित…
CG High Court: मेडिकल कॉलेज के 448 पदों की भर्ती होगी बहाल, तीन महीने में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 448 पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत दी है। अदालत ने भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के निर्णय को निरस्त करते हुए इसे पुराने चरण से दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश की प्रति मिलने के तीन महीने के भीतर पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न करने को कहा है। न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने कहा कि भर्ती रद्द करने के लिए पर्याप्त तथ्यात्मक और कानूनी आधार सामने नहीं रखे गए। ऐसे…
Raipur ED Raid: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ED की अलग-अलग टीमें शहर में 3 से 4 ठिकानों पर दबिश देकर जांच कर रही हैं। इस कार्रवाई के दौरान चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के आवास पर भी अधिकारियों की टीम पहुंची है। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही ED के अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटे हुए…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं, पेंशनरों को भी महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, पार्किंग शुल्क से लेकर बैंक लॉकर और आधार अपडेट तक जानें क्या होगा बदलाव 5 लाख से अधिक…
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। बंगाल की खाड़ी से उठे इस सिस्टम के प्रभाव से पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अर्नब का शेष हिस्सा दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर अवदाब के रूप में सक्रिय है। इसके आगे कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश आज…
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 तृतीय श्रेणी के अंतर्गत उपसमूह-02 के विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। 4 अक्टूबर 2026 को जारी प्रारंभिक विज्ञापन में कुल 1710 पदों का विवरण दिया गया था। इनमें सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, शीघ्रलेखक, पंजीयन लिपिक और सहायक उप निरीक्षक सहित कई पद शामिल हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख 10 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि को लेकर विस्तृत जानकारी…
CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ नेताओं की सुरक्षा श्रेणी Z+ से घटाकर Z और Z से घटाकर Y की गई है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से जल्द आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की बात कही जा रही है। WPL 2027 Squad: मुंबई से यूपी और RCB तक, जानें किस टीम में कौन-कौन सी खिलाड़ी करेंगी दमदार प्रदर्शन भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की सुरक्षा में बदलाव सुरक्षा में कटौती की…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com