Author: News Lead18
रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा स्थगित, विनोद तिवारी ने किया विरोध रायपुर, 13 मार्च 2025 – रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को निर्धारित तिथि और समय से 10 मिनट पूर्व दोबारा स्थगित कर चुनाव अवधि बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा करार दिया। विरोध स्वरूप विनोद तिवारी और उनके साथियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बार-बार हस्तक्षेप किया जाना निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरा है।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने बागी नेताओं पर कसा शिकंजा, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित रायपुर, 13 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोरबा और कोरिया जिलों के नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध बागी उम्मीदवार के रूप में अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के कारण अरविंद भगत और कृष्ण राजपूत (कोरबा जिला) को निष्कासित कर दिया गया। इसी तरह, कोरबा जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में बागी प्रत्याशी के रूप…
हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान – “देश में खत्म हो गई कांग्रेस, भाजपा की लगातार जीत” अंबाला, 13 मार्च 2025 – हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस नाम की चीज़ न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश से खत्म हो गई है।” उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा की जीत हो रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा और दशा बदल दी है। उन्होंने विकास की राजनीति शुरू की, जिसे जनता ने पसंद किया। होली पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा,…
विश्वभारती प्रीमियम लीग सीजन 5 के विजेताओं को किया गया सम्मानित रायपुर, 13 मार्च 2025 – रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वभारती प्रीमियम लीग सीजन 5 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास को मजबूत करने का जरिया भी है। उन्होंने कहा कि जब हम खेल भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हैं, तो हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को स्वीकार करना सीखते हैं, असफलताओं से सबक लेते हैं और सफलता को विनम्रता से अपनाते हैं। खेल हमें जीवन की हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास और धैर्य…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 13 मार्च 2025 – थाना मौदहापारा, रायपुर में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरिफ खान ने शादी का प्रलोभन देकर उसे केके रोड स्थित एक होटल में रखा और 2 दिसंबर 2024 से 7 मार्च 2025 तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर थाना मौदहापारा पुलिस ने आरोपी आरिफ खान (30 वर्ष, निवासी रहमानिया चौक, रायपुर) को एक घंटे के भीतर…
दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म, लिफ्ट में छेड़छाड़ का भी आरोप नई दिल्ली, 13 मार्च 2025 – राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, वह सोशल मीडिया पर मिले एक व्यक्ति से होटल में मिलने गई थी, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने जब मदद मांगी तो होटल की लिफ्ट में एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। मुलाकात के दौरान जब महिला को आरोपी के अनुचित व्यवहार का आभास हुआ तो…
शांतिनिकेतन में होली समारोह पर प्रतिबंध, भाजपा ने राज्य सरकार पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शांतिनिकेतन के बीरभूम जिले के सोनाझुरी हाट में होली समारोह पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा, “यह पश्चिम बंगाल में पहली बार हो रहा है। पुलिस, प्रशासन और राज्य सरकार विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।” भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह फैसला जनता की आस्था और परंपरा के खिलाफ है। वहीं, इस प्रतिबंध को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने पत्रकारों संग मनाई होली, नगाड़ों और फाग गीतों का लिया आनंद राजधानी रायपुर में News 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि होली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार साथियों के साथ होली का उत्सव मनाया और नगाड़ों एवं फाग गीतों का खूब आनंद लिया।
भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दायर की रिवीजन पिटिशन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीडी कांड में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में सीबीआई ने कोर्ट में रिवीजन पिटिशन दाखिल की है। इस पर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह सीबीआई का अधिकार है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने पहले ही भूपेश बघेल को उन्मोचित कर दिया था, लेकिन यह न्यायालयीन प्रक्रिया है और अदालत की सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की होगी जांच वहीं, भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डिप्टी सीएम…
रायपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति, सरकार और AOL के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
रायपुर, 11 मार्च 2025। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित महासत्संग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ शामिल हुए। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार और आर्ट ऑफ…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com