Close Menu
    What's Hot

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर
    भारत

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    News Lead 18By News Lead 18August 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Assam Flood: असम में जारी बाढ़ की स्थिति के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई है। राज्य के कई जिलों में लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़े हिस्से अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (डीआरआईएमएस) असम के रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, भीषण बाढ़ ने राज्य के कई इलाकों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। बाढ़ में अब तक 60 पुरुषों, 23 महिलाओं और 18 बच्चों (12 लड़के और 6 लड़कियां) की जान जा चुकी है।

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    शिवसागर में क्यों घटाया गया मृतकों आंकड़ा?
    अधिकारियों ने बताया कि शिवसागर जिले में मृतकों की संख्या से जुड़ा आंकड़ा संशोधित किया गया है। एक व्यक्ति की मौत गलती से एक ही नाम से दो बार दर्ज हो गई थी। इसी वजह से जिले में मृतकों की संख्या 50 से घटाकर 49 कर दी गई। अधिकारियों ने कहा, जानकारी के लिए बताया जाता है कि शिवसागर जिले में एक मौत गलती से एक ही नाम के तहत दो बार दर्ज हो गई थी। इसलिए अब तक शिवसागर में कुल मृतकों की संख्या 50 के बजाय 49 होगी।

    कौन सा जिला कितना प्रभावित हुआ?

    • सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कछार जिला शामिल है, जहां 22 लोगों की मौत हुई है।
    • शिवसागर में 49 लोगों की जान गई है। इसके अलावा करीमगंज में नौ, गोलाघाट में आठ लोगों की मौत हुई है।
    • धेमाजी, नगांव, उदालगुड़ी, सोनितपुर और कार्बी आंगलोंग जिलों में भी लोगों की मौत की खबर है।
    • जोरहाट जिले के 304 गांवों में बाढ़ से करीब 1.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक यहां नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
    • बाढ़ के कारण कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पशुधन की भी हानि हुई है।

    असम के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य लगातार जारी हैं। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें जलस्तर पर नजर रख रही हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचा रही हैं। राज्य में गंभीर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार और असम सरकार लगातार राहत, पुनर्वास और मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रही हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि प्रभावित लोगों तक जरूरी सेवाएं और मदद पहुंचती रहे, ताकि जिले धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट सकें।

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    छत्तीसगढ़ के सीएम ने की मदद की घोषणा
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। यह राशि असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने असम के समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी भी ली।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    3. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    4. PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    Related Posts

    भारत

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    देश - विदेश

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    भारत

    LPG Gas e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

    Latest Posts

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की भर्ती! Group-C के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

    Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

    Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’

    CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

    मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.