Close Menu
    What's Hot

    निकाय चुनाव से पहले हजारों युवाओं के वोटिंग अधिकार पर संकट, फॉर्म-6 जमा करने के बावजूद मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाएंगे नाम

    रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से सनसनी, एक की धारदार हथियार से हत्या तो दूसरे का शव गटर में मिला

    CG News: हड़ताल के बीच पटवारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड और 57 के वेतन पर लगी रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छात्रों के लिए अलर्ट! छत्तीसगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें
    Raipur

    छात्रों के लिए अलर्ट! छत्तीसगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें

    News Lead 18By News Lead 18June 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्राइवेट यूनिवर्सिटी (Private universities) में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। प्रवेश के नाम पर होने वाले किसी भी तरह के फर्जीवाड़े से बचने के लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने छात्रहित में एक आवश्यक गाइडलाइन जारी की है।छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सचिव अशोक अग्रवाल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार छात्र किसी भी कोर्स या डिग्री में दाखिला लेने से पहले 5 मुख्य बिंदुओं की जांच अवश्य कर लें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे और बाद में कोई परेशानी न हो। ​निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेते समय छात्र इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

    Ketan Agarwal Murder Case: सिया की मां का बड़ा दावा- बेटी किले पर जाने को तैयार नहीं थी, केतन की मां ने मनाया था

    अधिनियम के तहत अधिसूचना की जांच

    सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित विश्वविद्यालय राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम-2005 के अंतर्गत विधिवत अधिसूचित है या नहीं।

    राजपत्र में प्रकाशन अनिवार्य

    विश्वविद्यालय के परिनियम एवं अध्यादेश का छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में प्रकाशित होना अनिवार्य है। नियमानुसार राजपत्र में प्रकाशन के बाद ही कोई भी निजी विश्वविद्यालय छात्रों को प्रवेश देने के लिए पात्र होता है। बिना इसके प्रवेश देना अवैध माना जाएगा।

    संबद्धता पर रोक

    छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालय एकात्मक स्वरूप के हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि इन्हें अपने कैंपस से बाहर किसी अन्य कॉलेज या संस्थान को संबद्धता देने की अनुमति नहीं है। ये संस्थान केवल अपनी मुख्य इकाई या अपनी अध्ययन शाला के भीतर ही पाठ्यक्रम संचालित कर सकते हैं।

    यूजीसी से कोर्स की मंजूरी

    जिस भी पाठ्यक्रम या डिग्री में प्रवेश ले रहे हैं, वह यूजीसी द्वारा अनुमोदित होनी चाहिए। साथ ही, राजपत्र में प्रकाशित विश्वविद्यालय के अध्यादेश में भी उस पाठ्यक्रम का उल्लेख होना अनिवार्य है।

    पीएचडी के लिए कड़े नियम

    पीएचडी की उपाधि के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम, 2022 के नियम प्रभावी हैं। छात्र यह अच्छी तरह जांच लें कि संबंधित विषय में नियमों के अनुरूप योग्यता रखने वाले नियमित शोध निर्देशक विश्वविद्यालय में पदस्थ हों। बाहर के शोध निर्देशकों की सेवाएं लेकर शोध कार्य कराना यूजीसी के नियमों के पूरी तरह खिलाफ है।

    New IB Chief: कौन हैं IPS महेश दीक्षित? डॉक्टर से बने देश के नए IB चीफ, कश्मीर में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

    विनियामक आयोग के सचिव की अपील

    आयोग के सचिव द्वारा जनहित में जारी इस गाइडलाइन का एकमात्र उद्देश्य छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखना है। किसी भी संस्थान के बहकावे या भ्रामक विज्ञापनों में आने के बजाय, छात्र और अभिभावक स्वयं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.purc.cgstate.gov.in पर जाएं या आयोग के कार्यालय से नियमों की पुष्टि करने के बाद ही पूरी तरह संतुष्ट होकर प्रवेश लें।

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleKetan Agarwal Murder Case: सिया की मां का बड़ा दावा- बेटी किले पर जाने को तैयार नहीं थी, केतन की मां ने मनाया था
    Next Article UCC in CG: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, अध्ययन और प्रारूप के लिए बनी समिति

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    निकाय चुनाव से पहले हजारों युवाओं के वोटिंग अधिकार पर संकट, फॉर्म-6 जमा करने के बावजूद मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाएंगे नाम

    Raipur

    रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से सनसनी, एक की धारदार हथियार से हत्या तो दूसरे का शव गटर में मिला

    छत्तीसगढ़

    CG News: हड़ताल के बीच पटवारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड और 57 के वेतन पर लगी रोक

    Latest Posts

    निकाय चुनाव से पहले हजारों युवाओं के वोटिंग अधिकार पर संकट, फॉर्म-6 जमा करने के बावजूद मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाएंगे नाम

    रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से सनसनी, एक की धारदार हथियार से हत्या तो दूसरे का शव गटर में मिला

    CG News: हड़ताल के बीच पटवारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड और 57 के वेतन पर लगी रोक

    बस्तर की कला का देशभर में डंका, राष्ट्रपति भवन से 11 शिल्पकारों को बुलावा; 700 घंटियों ने खींचा ध्यान

    छठ पूजा पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, रायपुर होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

    स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

    Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, ग्रुप हेड से टेरिटरी हेड तक 837 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता

    बच्चों में बढ़ रहे अचानक हार्ट अटैक के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव और जरूरी उपाय

    RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

    ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों के लिए IRCTC की चेतावनी, 14 अनऑथराइज्ड वेबसाइट्स की जारी की लिस्ट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.