Close Menu
    What's Hot

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    Sonam Raghuvanshi Surrender : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम

    Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें
    भारत

    Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

    News Lead 18By News Lead 18June 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे को आज एक साल बीत चुका है और इसमें जान गंवाने वाले 260 लोगों के परिवारों का दर्द आज भी उनके आंसुओं में छलक जाता है। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 हादसे में अपनों को खोने वाले कुछ लोग आज भी उड़ान भरने से डरते हैं, जबकि कई लोग इस गहरे सदमे से उबरने के लिए काउंसलिंग का सहारा ले रहे हैं।

    Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    बेटे को खोने के बाद किसी प्लेन में नहीं रखा कदम

    कई परिवारों और प्रत्यक्षदर्शियों के लिए इस त्रासदी का असर अब तक खत्म नहीं हुआ है। दीव निवासी रफीक अरब ने 12 जून 2025 को लंदन जाने वाले प्लेन के उड़ान भरते ही हुई दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपने 25 साल के बेटे फैजान को खो दिया था। तब से उन्होंने आज तक किसी प्लेन में कदम नहीं रखा है और वह हवाई यात्रा के गहरे डर के साए में जी रहे हैं। फैजान ब्रिटेन में इस्लामिक अध्ययन की पढ़ाई कर रहा था और दीव में अपने परिवार से मिलने के बाद वापस जा रहा था। उसका अपने पिता को आखिरी फोन मैसेज था- ”पापा, मैं फ्लाइट में बैठ गया हूं और मैं जा रहा हूं।”

    ‘हवाई जहाज की आवाज भी झकझोर देती है’

    त्रासदी को याद करते हुए रफीक ने कहा, ”कौन सोच सकता था कि यह उसका आखिरी मैसेज होगा? हमने उस दिन के बाद से कभी विमान यात्रा नहीं की। यहां तक कि सिर के ऊपर से गुजरने वाले विमान की आवाज भी हमें झकझोर देती है और याद दिलाती है कि कैसे 260 जिंदगियां पल भर में खत्म हो गईं।” फैजान की मां और दो छोटे भाई अब भी उसकी कमी महसूस करते हैं।

    माता-पिता को खोने वाली मुक्ति अभी भी उबर नहीं पाई

    इस त्रासदी ने सूरत निवासी मुक्ति वांसडिया के माता-पिता दिव्या (60) और अर्जुनसिंह (65) को छीन लिया। मुक्ति ने कहा, ”मेरे माता-पिता ही मेरी रोशनी थे।” मुक्ति के माता-पिता अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जा रहे थे और जीवन में पहली बार हवाई जहाज में बैठे थे। वे अपनी बड़ी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। मुक्ति ने याद करते हुए बताया, ”मिडिल क्लास लोगों के लिए विदेश यात्रा करना एक बड़ी बात होती है। वे बच्चों की तरह एक्साइटेड थे। मैंने उनसे कहा था कि अगर विमान में झटके महसूस हों तो डरना मत सब ठीक हो जाएगा।”

    जब मुक्ति ने मां के पैर छुए, लेकिन पिता के पैर छूना भूल गई

    पहले उन्होंने एक दूसरी कनेक्टिंग उड़ान बुक की थी, लेकिन बाद में अहमदाबाद से जाने वाली इस फ्लाइट को चुना, ताकि वे गुजराती भाषी सह-यात्रियों के साथ यात्रा करने में अधिक कंफर्ट महसूस कर सकें। जाने से ठीक पहले के आखिरी पल मुक्ति की यादों में कैद हैं। मुक्ति बताती है, एयरपोर्ट पर मैंने अपनी मां के पैर छुए लेकिन पिता के पैर छूना भूल गई। मैं वापस दौड़ी, उनके पैर छुए और उन्होंने मेरी पीठ थपथपाई। मैं उस अहसास को कभी नहीं भूल सकती। ऐसा लग रहा था मानो वह मुझे किसी युद्ध के लिए तैयार कर रहे हों।

    छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: AI, ड्रोन और सोलर समेत 5 नए विषयों की होगी पढ़ाई, 20 प्रोफेशनल कोर्स शुरू

    एक फोन कॉल ने हमेशा के लिए बदल दी दुनिया

    इसके कुछ ही घंटों बाद, जब भाई-बहन वडोदरा में लंच कर रहे थे, तब एक फोन कॉल ने उनकी दुनिया हमेशा के लिए बदल दी। अविवाहित मुक्ति अपने माता-पिता को खोने के बाद काफी संघर्ष कर रही हैं और अब सूरत में अकेली रहती हैं, जबकि उनके भाई-बहनों की शादी इस हादसे से पहले ही हो चुकी थी। इस प्लेन क्रैश ने मुक्ति को डिप्रेशन में धकेल दिया। उसने एक ट्रैवल एजेंसी की अपनी नौकरी छोड़ दी और महीनों काउंसलिंग में बिताए। आज, वह टाटा ग्रुप की एक सीएसआर पहल के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं, लेकिन आज भी उसके अंदर गहरा डर बैठा हुआ है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
    Next Article खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: रायपुर की दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, विमान में सवार थे अरुण साव, भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज

    Related Posts

    भारत

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    भारत

    Sonam Raghuvanshi Surrender : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम

    भारत

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब डेस्कटॉप ब्राउजर से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर

    Latest Posts

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    Sonam Raghuvanshi Surrender : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम

    Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

    खाना खाने के बाद पान चबाना केवल एक परंपरा नहीं, सेहत के लिए है वरदान—जानिए इसके हैरान कर देने वाले फ़ायदे!

    ‘तेरे में हिम्मत है तो घर आजा’… जब श्वेता तिवारी के रिश्ते पर मचा था बवाल, सेजान खान ने राजा चौधरी को दी खुली चुनौती

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब डेस्कटॉप ब्राउजर से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर

    रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि: ASQ सर्वे में भारत में दूसरा, दुनिया में 66वीं रैंक हासिल

    Indian Army Regiment: बस्तर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना में अलग रेजिमेंट बनाने की मांग पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

    CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल

    Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.