एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। कई बार फिल्म की रिलीज टलने के बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि इसे इस साल सिनेमाघरों में नहीं उतारा जाएगा। हालांकि, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस का उत्साह बढ़ना तय है।
Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!
श्रद्धा कपूर की फिल्म से होगा मुकाबला
‘मातृभूमि’ की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दरअसल, 4 दिसंबर को ही श्रद्धा कपूर की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ और सलमान खान की ‘मातृभूमि’ एक ही दिन दर्शकों के सामने होंगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब यह देखना होगा कि दर्शकों का ज्यादा प्यार किस फिल्म को मिलता है।
