Close Menu
    What's Hot

    शिक्षक भर्ती को लेकर बवाल! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी

    CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » शिक्षक भर्ती को लेकर बवाल! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी
    Raipur

    शिक्षक भर्ती को लेकर बवाल! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी

    News Lead 18By News Lead 18November 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के रायपुर स्थित बंगले पहुंच गए और परिसर में धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों की मांग है कि रिक्त 2300 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और इसके लिए निश्चित तारीख घोषित की जाए।

    CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    जानकारी के अनुसार, डीएड अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों ने अब शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सहित अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया।

    बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बंगले में मौजूद नहीं थे। वहीं, प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को वहां से हटाया गया। आरंग एसडीएम रवि सिंह के मुताबिक, अभ्यर्थी नियम विरुद्ध तरीके से बंगले में पहुंचे थे। उन्हें वहां से हटाकर बसों के जरिए रायपुर ले जाया जा रहा है। मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति का इंतजार

    यह पूरा मामला वर्ष 2023 की सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़ा हुआ है। डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति निरस्त होने के बाद रिक्त पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी थी, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

    अभ्यर्थियों का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई है। वे न्यायालय के आदेशों का पालन कराते हुए 2300 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलीं मकड़ियों की दो दुर्लभ प्रजातियां, पहली बार दर्ज हुआ वैज्ञानिक रिकॉर्ड

    321 दिनों से जारी है आंदोलन

    नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों में कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंप चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर वे कैंडल मार्च, मौन धरना, दंडवत यात्रा और सांकेतिक प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है।

    अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि 2300 रिक्त सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति जल्द की जाए और सरकार इसकी स्पष्ट समय-सीमा घोषित करे।

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    Related Posts

    Raipur

    CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    Raipur

    Paddy Procurement 2026: धान खरीदी के टोकन नियम बदले, अब इन किसानों को मिलेगा सिर्फ एक मौका

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलीं मकड़ियों की दो दुर्लभ प्रजातियां, पहली बार दर्ज हुआ वैज्ञानिक रिकॉर्ड

    Latest Posts

    शिक्षक भर्ती को लेकर बवाल! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी

    CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका

    Paddy Procurement 2026: धान खरीदी के टोकन नियम बदले, अब इन किसानों को मिलेगा सिर्फ एक मौका

    छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलीं मकड़ियों की दो दुर्लभ प्रजातियां, पहली बार दर्ज हुआ वैज्ञानिक रिकॉर्ड

    वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, पुराने मतदाता भी भर सकेंगे फॉर्म-6; चुनाव आयोग ने दूर किया भ्रम

    त्योहारों में मिठाई खाने को लेकर न करें गिल्ट, जानें फेस्टिव फूड एंग्जायटी से बचने के आसान तरीके

    Saif Ali Khan पर हमले की वो खौफनाक रात, Kareena Kapoor ने बयां किया दर्द; 6 महीने तक नहीं आई नींद

    Aadhaar यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 31 दिसंबर तक फ्री में अपडेट करें ईमेल ID, बाद में लगेगा ₹75 शुल्क

    दिवाली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, नोट करें शेड्यूल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.