Close Menu
    What's Hot

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!
    Raipur

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    News Lead 18By News Lead 18September 30, 2026Updated:September 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन से जुड़े मामलों को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अब नागरिकों को अपनी जमीन के सीमांकन के लिए बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। प्रदेश में सीमांकन संबंधी प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए नया ऑनलाइन पोर्टल लागू किया गया है।

    नई व्यवस्था के तहत कोई भी नागरिक अपने घर से या नजदीकी केंद्र के माध्यम से सीमांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। आवेदन की प्रक्रिया को लोक सेवा केंद्र (CSC), सेवा सेतु या राजस्व विभाग के सिटीजन पोर्टल के जरिए पूरा किया जा सकेगा।

    Chhattisgarh High Court: पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

    तहसील कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी

    पहले जमीन के सीमांकन के लिए आवेदक को तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा करना पड़ता था। आवेदन के बाद प्रकरण किस स्तर पर है, कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है या फाइल कहां लंबित है, इसकी जानकारी लेने के लिए भी लोगों को कई बार कार्यालय जाना पड़ता था।

    अब नई ऑनलाइन व्यवस्था से आवेदन से लेकर प्रकरण की प्रगति तक की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी। ऑनलाइन आवेदन सीधे संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार की लॉगिन आईडी में पहुंचेगा, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    RI की जांच रिपोर्ट भी होगी ऑनलाइन

    सीमांकन प्रक्रिया के तहत स्थल की जांच और मौका मुआयना करने के बाद राजस्व निरीक्षक (RI) अपनी जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रस्तुत करेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से दर्ज होगी और संबंधित प्रकरण की निगरानी आसान होगी।

    आवेदक पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति, प्रकरण की प्रगति, फाइल लंबित रहने का कारण और अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी घर बैठे देख सकेंगे। इससे सीमांकन प्रकरणों में पारदर्शिता बढ़ाने और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

    आपत्ति नहीं होने पर कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं

    नई व्यवस्था में नागरिकों को एक और बड़ी सुविधा मिलेगी। यदि सीमांकन के दौरान संबंधित किसी भी पक्ष की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं की जाती है, तो आवेदक को तहसील कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।

    हालांकि, यदि सीमांकन के दौरान किसी पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज होती है या जमीन से संबंधित विवाद सामने आता है, तो संबंधित पक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए बुलाया जा सकता है।

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    इस ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य जमीन के सीमांकन से जुड़े मामलों को सरल, पारदर्शी और कम समय में निपटाना है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं से राहत मिल सके।

    Related posts:

    1. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    2. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    3. Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान
    4. CG Vyapam Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 64 सहायक ग्रेड-3 पदों पर वैकेंसी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट जानें
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम
    Next Article चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    Bilaspur

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Raipur

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    Latest Posts

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.