रायपुर : B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सत्र 2026-27 की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र अब 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा कर सकेंगे।
छात्रहित और प्राकृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग की निर्धारित समय-सारणी में संशोधन किया गया है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ की ओर से आदेश जारी किया गया है।
CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान
द्वितीय चरण की काउंसलिंग की संशोधित तारीखें
जारी आदेश के अनुसार, राज्य के शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों तथा अन्य संबंधित संस्थानों में संचालित B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीखों में आंशिक बदलाव किया गया है।
बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार
- ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प फॉर्म जमा करने की अवधि: 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक
- प्रथम सूची के लिए दावा-आपत्ति: 30 सितंबर 2026
- प्रवेश के लिए प्रथम सूची जारी: 1 अक्टूबर 2026
- प्रथम सूची के आधार पर प्रवेश: 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कर लें। काउंसलिंग से जुड़ी आगे की प्रक्रिया संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी।

