Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर
    Raipur

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    News Lead 18By News Lead 18September 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

    राजधानी रायपुर में मंगलवार रात मौसम बदला, लेकिन उमस और गर्मी से लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिली। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। रायपुर में भी बुधवार को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    न बिजली, न इंटरनेट… तमिलनाडु के इस गांव में रहते हैं कैटरीना कैफ के भाई-मम्मी, छोड़ दी लंदन की लैविश लाइफ

    डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर को सुबह 11:30 बजे डिप्रेशन पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 17.9 डिग्री उत्तर अक्षांश और 85.8 डिग्री पूर्व देशांतर के पास स्थित था। यह पिछले छह घंटों के दौरान करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा।

    मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 23 सितंबर की रात तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

    दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

    बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिणी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और बेमेतरा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

    रायपुर में भी बारिश के आसार

    राजधानी रायपुर में 23 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleन बिजली, न इंटरनेट… तमिलनाडु के इस गांव में रहते हैं कैटरीना कैफ के भाई-मम्मी, छोड़ दी लंदन की लैविश लाइफ
    Next Article LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    Raipur

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Bilaspur

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Latest Posts

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

    Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

    CG News: डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में बढ़ी पीजी की सीटें

    Salman Khan की फिल्म ‘Maatrubhumi’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.