Close Menu
    What's Hot

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Blood Clot Warning Signs: शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से पहले नजर आ सकते हैं ये संकेत, इन्हें न करें नजरअंदाज

    Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा! Cash on Delivery पर लग रहा ₹30 तक चार्ज, जानें बचने का तरीका

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव! 4 जोन में बंटेगा शहर, डिजिटल मैपिंग से होगी निगरानी, जानें कब से होगा लागू
    Raipur

    रायपुर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव! 4 जोन में बंटेगा शहर, डिजिटल मैपिंग से होगी निगरानी, जानें कब से होगा लागू

    News Lead 18By News Lead 18September 13, 2026Updated:September 13, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजधानी में पहली बार सफाई और कचरा प्रबंधन की निगरानी डिजिटल मैपिंग के जरिए करने की तैयारी है। नई व्यवस्था नवंबर से लागू होने की संभावना है और इसके तहत शहर को चार जोन में बांटकर सफाई का काम जोनवार ठेके पर देने की योजना है। फिलहाल रायपुर के 70 वार्डों में 70 से ज्यादा अलग-अलग एजेंसियां सफाई का काम संभाल रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, उनकी मैदान में मौजूदगी और कचरा उठाने वाले वाहनों की निगरानी एक चुनौती बनी हुई है। नई व्यवस्था में इन सभी पहलुओं को एकीकृत सिस्टम से जोड़ने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत रायपुर को चार जोन में बांटकर सफाई का ठेका देने का प्रस्ताव है। इनमें ग्रामीण, उत्तर, दक्षिण और पश्चिम जोन शामिल हैं इसका मतलब यह होगा कि एक पूरे क्षेत्र की सफाई की जिम्मेदारी सीमित संख्या में एजेंसियों के पास रहेगी। इससे अधिकारियों के लिए यह देखना आसान होगा कि किस इलाके में सफाई का काम तय मानकों के मुताबिक हो रहा है या नहीं।

    छत्तीसगढ़ में शराब खरीदने के नियम बदले! दुकानों में कैश पेमेंट बंद, अब ऑनलाइन देना होगा पैसा

    जिम्मेदारी सीमित होने से किसी क्षेत्र में समस्या आने पर संबंधित एजेंसी की पहचान और जवाबदेही तय करना भी आसान हो सकता है। डिजिटल मैप पर दिखेगा सफाई का पूरा क्षेत्र नई व्यवस्था की सबसे खास बात डिजिटल मैपिंग होगी। इसके जरिए सफाई से जुड़े क्षेत्रों और जरूरी स्थानों को डिजिटल सिस्टम पर चिह्नित करने की योजना है। कर्मचारी और वाहन भी निगरानी में ठेका एजेंसी जितने सफाई कर्मचारियों की तैनाती बताएगी, उनकी वास्तविक मौजूदगी और काम की भी जांच की जा सकेगी। इसी तरह कचरा उठाने वाले वाहनों और उनके रूट को भी सिस्टम से जोड़ने की तैयारी है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि वाहन निर्धारित क्षेत्र में गया या नहीं और कचरा संग्रहण की व्यवस्था किस तरह संचालित हो रही है। सड़क, ड्रेनेज और पार्क भी होंगे मैप पर डिजिटल मैपिंग सिर्फ कचरा संग्रहण तक सीमित नहीं रहेगी। योजना के तहत सफाई से जुड़े सड़क-चौराहों, ड्रेनेज, पार्क और कचरा कलेक्शन प्वाइंट जैसे स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा। यानि, किसी क्षेत्र में कचरा कलेक्शन प्वाइंट या ड्रेनेज की सफाई की जिम्मेदारी तय है तो डिजिटल मैप के जरिए उस स्थान को संबंधित व्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा। अभी 70 वार्डों में 70 से ज्यादा एजेंसियां वर्तमान व्यवस्था में रायपुर के 70 वार्डों में 70 से ज्यादा एजेंसियां सफाई का काम कर रही हैं।

    रायपुर में देर रात टला बड़ा हादसा! तेज आवाज में डीजे बजते ही सदर बाजार की जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा; नीचे मौजूद लोग बाल-बाल बचे

    अलग-अलग वार्डों में अलग एजेंसियां होने के कारण पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की एकीकृत निगरानी चुनौतीपूर्ण है। नई जोनवार व्यवस्था में इसी समस्या को कम करने की कोशिश की जा रही है। लक्ष्य यह है कि सफाई, कर्मचारी, वाहन और संबंधित संसाधनों की जानकारी एक ही निगरानी व्यवस्था में उपलब्ध हो। सफाई पर सालाना करीब 550 करोड़ रुपये का खर्च रायपुर में सफाई, कचरा प्रबंधन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर सालाना करीब 550 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल सफाई का ठेका बदलना नहीं है। इसके जरिए खर्च के साथ काम की वास्तविक स्थिति, कर्मचारियों की तैनाती, संसाधनों और एजेंसियों की जिम्मेदारी की निगरानी को भी व्यवस्थित करने पर जोर है। नवंबर से लागू होने की संभावना नई जोनवार व्यवस्था और डिजिटल मैपिंग सिस्टम को नवंबर से लागू किए जाने की संभावना है। इसके लागू होने के बाद सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग किस तरह होती है और मैदान में इसका कितना असर दिखाई देता है, यह महत्वपूर्ण होगा। नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के मुताबिक, आधुनिक तकनीक और डिजिटल मैपिंग के जरिए यह पता लगाने की कोशिश होगी कि किस क्षेत्र में कब और कितनी सफाई हुई। साथ ही संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने पर जोर रहेगा। अगर यह सिस्टम प्रभावी ढंग से लागू होता है, तो रायपुर में सफाई व्यवस्था की निगरानी पहले के मुकाबले ज्यादा व्यवस्थित और जवाबदेह तरीके से की जा सकेगी।

    Related posts:

    1. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    2. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में शराब खरीदने के नियम बदले! दुकानों में कैश पेमेंट बंद, अब ऑनलाइन देना होगा पैसा
    Next Article NCRTC Recruitment 2026: नमो भारत प्रोजेक्ट में 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता से सिलेक्शन प्रोसेस तक जानें सबकुछ

    Related Posts

    Raipur

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Raipur

    CG Teacher Recruitment: दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नए नियम तय, विशेष B.Ed के साथ RCI रजिस्ट्रेशन जरूरी

    Raipur

    PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा बदलाव! अब 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा पक्के घर का लाभ

    Latest Posts

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Blood Clot Warning Signs: शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से पहले नजर आ सकते हैं ये संकेत, इन्हें न करें नजरअंदाज

    Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा! Cash on Delivery पर लग रहा ₹30 तक चार्ज, जानें बचने का तरीका

    CG Teacher Recruitment: दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नए नियम तय, विशेष B.Ed के साथ RCI रजिस्ट्रेशन जरूरी

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

    PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा बदलाव! अब 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा पक्के घर का लाभ

    रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव

    Asia Cup 2026 Final: एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

    कोरबा में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे तक चला मान-मनौव्वल का दौर

    ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.