Namo Bharat Recruitment 2026 : NCRTC (National Capital Region Transport Corporation) ने नमो भारत (Namo Bharat) प्रोजेक्ट के लिए ऑपरेशंस और मेंटेनेंस से जुड़े 67 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है. ऐसे में Namo Bharat से जुड़कर करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. तो आइए जानते हैं किन पदों पर होगी भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई, कैसे होगा सिलेक्शन, कितनी सैलरी मिलेगी और सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा.
छत्तीसगढ़ में शराब खरीदने के नियम बदले! दुकानों में कैश पेमेंट बंद, अब ऑनलाइन देना होगा पैसा
10 सितंबर से आवेदन शुरू
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेक्स्ट (CBT) नवंबर या दिसंबर 2026 में आयोजित होगा.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए सुपरवाइजर (ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल) के साथ-साथ जूनियर मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल, फिटर, RAC और इलेक्ट्रॉनिक्स) के पदों पर भर्ती की जाएगी.
बता दें कि सबसे अधिक 18 पद सुपरवाइजर-इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए और 14 पद सुपरवाइजर-इलेक्ट्रिकल के लिए सुनिश्चित किए गए हैं. कुल मिलाकर 67 रिक्तियां भरी जाएंगी.
कौन कर सकता है अप्लाई
सुपरवाइजर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है.
वहीं जूनियर मेंटेनर पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) सर्टिफिकेट मांगा गया है. सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 28 वर्ष सुनिश्चित की गई है,
कैसे होगा सिलेक्शन
उम्मीदवारों का सिलेक्शन दो स्टेप्स में होगा. पहले में 100 नंबरों की CBT परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. जो उम्मीदवार CBT में सफल होंगे उन्हें मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आज भारी बारिश की चेतावनी; जानें अगले 5 दिनों का हाल
नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
खास बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
कितनी मिलेगी सैलरी
सुपरवाइजर पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 37,000 रुपये से 1,15,000 रुपये के सैलरी पर नियुक्त किया जाएगा. वहीं जूनियर मेंटेनर पदों का सैलरी 18,250 रुपये से 59,200 रुपये निश्चित की गई है. इसके अलावा HRA, VDA और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
