Close Menu
    What's Hot

    Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

    स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    CG News: अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में पार्किंग के साथ महिला-पुरुष शौचालय भी जरूरी, जारी हुई गाइडलाइन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह
    देश - विदेश

    Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

    News Lead 18By News Lead 18September 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। टूर्नामेंट अगले साल खेला जाएगा। पुरुषों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी तो पहले से होती आ रही है, लेकिन ये पहली दफा है ​जब आईसीसी महिलाओं के लिए भी इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान का नाम नहीं है। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को आखिर इस आईसीसी इवेंट में जगह क्यों नहीं मिली है, तो चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

    CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित, 608 उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल; 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार

    श्रीलंका से छीनकर भारत को दी गई है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

    आईसीसी की ओर से पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। पहले इसकी मेजबानी श्रीलंका के पास थी, लेकिन अचानक इसे वहां से हटाकर भारत को होस्टिंग मिली गई है। ​बताया जाता है कि श्रीलंका क्रिकेट में राजनीतिक दखल के कारण ये फैसला आईसीसी ने लिया है। पहली बार होने जा रहे आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं।

    आईसीसी रैंकिंग के आधार पर तय की गई हैं चैंपियंस ट्रॉफी की छह टीमें

    श्रीलंका से भले ही मेजबानी ले ली गई हो, लेकिन उसकी टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है। दरअसल आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों की लिस्ट रैंकिंग के आधार पर तय होती है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसमें पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है और दूसरे पर इंग्लैंड की टीम काबिज है। भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथी पायदान पर है। न्यूजीलैंड पांचवें और श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर है। इसी आधार पर टीमें चुनी गई हैं।

    पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की हालत बहुत खराब

    पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की बात करें तो वो इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। आईसीसी की ओर से रैंकिंग की जो कटआफ डेट तय की गई थी, तब​ तक पाकिस्तानी टीम टॉप 6 में नहीं पहुंच पाई और इसी वजह से उसका पत्ता कट गया।

    ISRO Recruitment 2026: इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    फरवरी में मुंबई और बडोदरा में खेले जाएंगे मुकाबले

    चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल यानी 2027 में 14 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। इसके मैच के केवल दो वेन्यू पर खेले जाएंगे। आईसीसी ने इसके लिए मुंबई और बडोदरा का चयन किया है। इस तरह से भारत को एक और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिल चुकी है।

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleस्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Related Posts

    भारत

    पाकिस्तान का F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अब प्राइवेट एयरलाइन में पायलट

    भारत

    Jio, Airtel या Vi: आपके एरिया में किसका 5G नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे करें चेक

    vaccancy

    RRB JE 2026: रेलवे में JE भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, इस डेट के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो

    Latest Posts

    Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

    स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    CG News: अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में पार्किंग के साथ महिला-पुरुष शौचालय भी जरूरी, जारी हुई गाइडलाइन

    Liquor Shops Closed on Janmashtami: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित, शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

    पाकिस्तान का F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अब प्राइवेट एयरलाइन में पायलट

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

    Jio, Airtel या Vi: आपके एरिया में किसका 5G नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे करें चेक

    Bastar Fighters Recruitment: 4600 आरक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, इन उम्मीदवारों को मिलेंगे 20 बोनस अंक

    स्वाइन फ्लू और कोरोना एक साथ हो सकते हैं? जानें दोनों के लक्षण और बचाव के तरीके

    RRB JE 2026: रेलवे में JE भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, इस डेट के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.