Close Menu
    What's Hot

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अफसर-कर्मचारियों को मिलेगी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की खास ट्रेनिंग
    Raipur

    CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अफसर-कर्मचारियों को मिलेगी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की खास ट्रेनिंग

    News Lead 18By News Lead 18August 23, 2026Updated:August 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग को शामिल किया है। अब सरकारी कर्मचारियों को काम के तनाव से निपटने और बेहतर तरीके से काम करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें योग, प्राणायाम और ध्यान के साथ तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने जैसे विषयों पर फोकस रहेगा। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाना है। प्रशिक्षण से जुड़ा पूरा खर्च संबंधित विभाग अपने निर्धारित प्रशिक्षण बजट से वहन करेंगे।

    National Green Tribunal: मुंबई, रायपुर और जयपुर क्रिकेट स्टेडियम में NGT की रोक जारी, किसी भी गतिविधि पर प्रतिबंध

    प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थाएं कराएंगी ट्रेनिंग

    सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की विभिन्न प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थाओं को आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए अधिकृत किया है। इनमें छत्तीसगढ़ शासन अकादमी, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान और लेखा प्रशिक्षण शाला शामिल हैं। ये संस्थाएं संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर सकेंगी।

    विभागीय बजट से होगा खर्च

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण पर होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति संबंधित विभाग अपने प्रशिक्षण बजट से करेंगे। विभाग अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अधिकृत प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित करा सकेंगे।

    सिर्फ योग नहीं, व्यवहार और नेतृत्व पर भी फोकस

    प्रशिक्षण को केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं रखा गया है। इसका उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को काम के दबाव, व्यक्तिगत चुनौतियों और तनाव से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाना है। तनाव, चिंता और नकारात्मकता को कम करने के साथ शांत और संतुलित मन विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

    योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास

    कार्यक्रम में रोजाना किए जा सकने वाले छोटे और मध्यम स्तर के योग अभ्यास शामिल होंगे। इसके अलावा प्राणायाम, ध्यान, सांसों के नियमन, एकाग्रता और तनाव कम करने की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। आर्ट ऑफ लिविंग की प्रमुख श्वसन तकनीक सुदर्शन क्रिया भी प्रशिक्षण का हिस्सा होगी।

    टीमवर्क और कम्युनिकेशन की ट्रेनिंग

    प्रशिक्षण में कर्मचारियों की संवाद क्षमता और टीम के साथ बेहतर तरीके से काम करने की क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें सुनने की क्षमता, प्रभावी संवाद, टीम निर्माण, सहयोगात्मक नेतृत्व और टीम लीडरशिप जैसे विषय शामिल होंगे।

    BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

    निर्णय लेने और रचनात्मक सोच पर जोर

    अधिकारियों की व्यक्तिगत प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए आत्म-जागरूकता, समाधान-केंद्रित सोच, रचनात्मकता और नवाचार पर भी काम किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर निर्णय लेने, सहयोग करने और सिस्टम स्तर पर प्रभावी तरीके से काम करने की क्षमता विकसित करने का प्रयास होगा।

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. PM Modi Raipur Visit: रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और राज्योत्सव – 2025 का करेंगे शुभारंभ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Job Vacancy: 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 174 पदों पर निकली भर्ती
    Next Article Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार कार्ड का पता, जानें पूरी प्रक्रिया और डिटेल्स चेक करने का तरीका

    Related Posts

    Raipur

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Raipur

    Puja Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

    Raipur

    Assistant Teacher Exam Guidelines: 11 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी, सेंटर टाइमिंग से ड्रेस कोड तक जानें नियम

    Latest Posts

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    फोन का बॉक्स संभालकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए कहां पड़ता है काम, फेंकने का सही तरीका

    ज्यादा मीठा खाने से लिवर पर पड़ता है असर? क्या चीनी से आती है लिवर में सूजन, डॉक्टर से जानें

    Puja Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

    Assistant Teacher Exam Guidelines: 11 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी, सेंटर टाइमिंग से ड्रेस कोड तक जानें नियम

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.