Close Menu
    What's Hot

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू
    vaccancy

    BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

    News Lead 18By News Lead 18August 19, 2026Updated:August 19, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I (JMG/S-I) में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026, यानी आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकेंगे। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना जरूरी है।

    IND vs PAK World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

    2,482 पदों पर होगी भर्ती

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने अलग-अलग राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों को बांटा है। कुल रिक्तियों में 981 पद सामान्य वर्ग, 600 ओबीसी, 358 एससी, 240 एसटी और 303 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं। राज्यवार रिक्तियों में गुजरात में सबसे ज्यादा 1,185 पद हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 418, महाराष्ट्र में 218 और तमिलनाडु में 132 पद शामिल हैं। कुल रिक्तियां 20 राज्यों में बांटी गई हैं। उम्मीदवार सिर्फ एक राज्य का विकल्प चुन सकते हैं। आवेदन किए गए राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान भर्ती की जरूरी शर्तों में शामिल है।

     महत्वपूर्ण तारीखें
    विवरण तारीख
    ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 अगस्त 2026
    आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
    पात्रता की कटऑफ तारीख 1 अगस्त 2026
    पद लोकल बैंक अधिकारी
    ग्रेड JMG/S-I
    कुल रिक्तियां 2,482

    कौन कर सकता है आवेदन?

    आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता
    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी ऐसे अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम एक वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए, जो RBI की Second Schedule में सूचीबद्ध हो। यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि क्लेरिकल कैडर में किया गया अनुभव इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा। बैंक ने कुछ प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन को प्राथमिकता के तौर पर भी सूचीबद्ध किया है। इनमें IC 38, NISM Series V-A (Mutual Fund), NISM Series XXI-A (PMS) और NISM Series XIII (Common Derivatives) शामिल हैं।

    स्थानीय भाषा की जानकारी जरूरी

    • उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, उसकी निर्धारित स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
    • जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, उन्हें भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) देनी होगी।

    CG Crime News: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

    कैसे होगा चयन?

    लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए चयन कई चरणों में होगा। इसमें ऑनलाइन परीक्षा के बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट, जरूरत के अनुसार भाषा दक्षता परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

    • ऑनलाइन परीक्षा
    • साइकोमेट्रिक टेस्ट
    • भाषा दक्षता परीक्षा (जहां लागू हो)
    • ग्रुप डिस्कशन और/या पर्सनल इंटरव्यू

    120 सवालों की होगी ऑनलाइन परीक्षा

    ऑनलाइन परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए कुल 120 अंक निर्धारित हैं और इसे 120 मिनट में पूरा करना होगा।

    विषय प्रश्न अंक समय
    अंग्रेजी भाषा 30 30 30 मिनट
    बैंकिंग नॉलेज 30 30 30 मिनट
    सामान्य/आर्थिक जागरूकता 30 30 30 मिनट
    रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 30 30 30 मिनट
    कुल 120 120 120 मिनट

    बैंकिंग नॉलेज, सामान्य/आर्थिक जागरूकता और रीजनिंग- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के प्रश्न द्विभाषी होंगे। अंग्रेजी भाषा का पेपर अंग्रेजी में होगा।गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अंग्रेजी भाषा का सेक्शन केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    कितना मिलेगा वेतन?

    चयनित उम्मीदवारों को JMG/S-I स्केल के अनुसार 48,480 रुपये से 85,920 रुपये के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास अधिकारी के रूप में एक वर्ष या उससे अधिक का अनुभव है, उन्हें नियमों के अनुसार एक एडवांस इंक्रीमेंट दिया जाएगा। नियुक्त उम्मीदवार को 12 महीने की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी।

    3 साल की सर्विस बॉन्ड शर्त

    चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल तक सेवा देने का बॉन्ड भी देना होगा। अगर उम्मीदवार तय अवधि से पहले सेवा छोड़ता है तो उसे तीन महीने के सकल वेतन के बराबर राशि देनी होगी, जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये रखी गई है।

    आवेदन शुल्क कितना है?

    आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है:

    वर्ग आवेदन शुल्क
    सामान्य/EWS/OBC 850 रुपये + पेमेंट गेटवे शुल्क
    SC/ST/PwBD/महिला 175 रुपये + पेमेंट गेटवे शुल्क

    Related posts:

    1. शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर: 5 मार्च को बैकुंठपुर में लगेगा प्लेसमेंट कैंप
    2. भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
    3. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    4. Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChamoli Tunnel Accident: आखिरी लापता मजदूर का शव बरामद, हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों समेत 10 की मौत
    Next Article Health Alert: आइब्रो थ्रेडिंग करवाते समय बरतें सावधानी, छोटी सी लापरवाही दे सकती है गंभीर संक्रमण को न्योता

    Related Posts

    vaccancy

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    vaccancy

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

    Raipur

    CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

    Latest Posts

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    फोन का बॉक्स संभालकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए कहां पड़ता है काम, फेंकने का सही तरीका

    ज्यादा मीठा खाने से लिवर पर पड़ता है असर? क्या चीनी से आती है लिवर में सूजन, डॉक्टर से जानें

    Puja Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

    Assistant Teacher Exam Guidelines: 11 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी, सेंटर टाइमिंग से ड्रेस कोड तक जानें नियम

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.