Close Menu
    What's Hot

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’
    मनोरंजन

    Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’

    News Lead 18By News Lead 18August 10, 2026Updated:August 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से इस ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गैंगस्टर ड्रामा में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक में कियारा छाई रहीं, लेकिन पिछले दिनों वह इस अपकमिंग फिल्म में इंटीमेट सीन को लेकर ट्रोल्स से घिर गईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हो रही आलोचना के बीच सुपरस्टार यश, कियारा आडवाणी के समर्थन में सामने आए हैं। बेंगलुरु में आयोजित ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने इन आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी और कियारा का हौसला बढ़ाते हुए इस तरह कि ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की परवाह न करने की सलाह दी और कहा कि वह वो करें, जिस पर उन्हें यकीन है।

    बारिश के पानी से घर, फसल या सामान हुआ खराब? जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

    कियारा के सपोर्ट में उतरे यश

    शनिवार को बेंगलुरु में ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा भी शामिल हुईं। इस दौरान, यश ने अपने रोल और काम के प्रति कियारा के समर्पण की भी तारीफ की और कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक उनके काम को जरूर पसंद करेंगे। इस फिल्म में कियारा, नादिया नाम की सर्कस आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं और यश के साथ उनके रोमांटिक सीन पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं। फिल्म टीजर और सॉन्ग ‘तबाही’ में दोनों किरदारों के बीच इंटीमेट पल दिखाए गए थे, जिसके बाद कियारा को सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया जाने लगा।

    यश ने की कियारा की तारीफ

    ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने कियारा की तारीफ करते हुए कहा, ‘आपने इस फिल्म में जो रोल निभाया है, ट्रेलर में बस उसकी एक छोटी सी झलक है। आप अपने काम को लेकर सच में बहुत डेडिकेटेड हैं। मैंने सेट पर आपको मेहनत करते देखा है। शुरुआत में हमे लगा कि इतने सारे एक्टर्स हैं तो शायद समस्या हो सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआत से ही कियारा बहुत डाउन टू अर्थ रही हैं और उन्होंने इस किरदार और फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया।’

    बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर कियारा की ट्रोलिंग पर रिएक्शन

    इसके बाद यश ने कियारा से कहा कि वे इस बात की चिंता न करें कि लोग क्या बोल रहे हैं और वो करें जो उन्हें सही लगता है। यश कहते हैं-  ‘और एक एक्टर होने के नाते आपको जिन चीजों से गुजरना पड़ता है, उनकी परवाह न करें। आप जिस चीज पर विश्वास करती हैं, वही करें। बाद में वही लोग आपको सराहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे, जो आलोचना कर रहे थे। बस बात इतनी है कि हम अपने समय से थोड़ा आगे हैं।’

    CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

    कियारा ने भी की यश की तारीफ

    इवेंट के दौरान कियारा ने भी यश की जमकर तारीफ की और साथ ही ‘टॉक्सिक’ को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया। कियारा ने फिल्म में अपने किरदार नादिया के बारे में बात करते हुए यश और निर्देशक गीतू मोहनदास का शुक्रिया अदा किया। कियारा ने कहा कि यश और गीतू मोहनदास ने ही फिल्म में उन्हें नादिया बनाने की बात मेनिफेस्ट की थी। उन्हें उनमें वो क्षमता दिखी। कियारा ने कहा- ‘इससे पहले कि मुझे पता चलता कि एक एक्टर के तौर पर मैं इतना निडर कदम उठाने के लिए तैयार हूं, यश और गीतू ने मुझ पर यकीन किया।’

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. 2026 में 15 सुपरस्टार्स का होगा जलवा! ‘रामायण’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
    4. ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी
    Next Article Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

    Related Posts

    मनोरंजन

    अफेयर की खबरों के बीच गोविंदा संग दिखी मिस्ट्री गर्ल, मुंबई एयरपोर्ट पर साथ-साथ चलते आए नजर

    मनोरंजन

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    मनोरंजन

    Ramayana Release Date: बड़े पर्दे पर फिर गूंजेगी राम-रावण की महागाथा, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

    Latest Posts

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की भर्ती! Group-C के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

    Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

    Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’

    CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

    मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.