Close Menu
    What's Hot

    CG News: अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, गांव में मचा हड़कंप; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा…

    CG Liquor Scam: भिलाई में EOW की बड़ी कार्रवाई, दो CA के ठिकानों पर छापेमारी; कई अहम दस्तावेज जब्त

    कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका की पढ़ाई का फंड? RTI हुई दायर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Dhurandhar: ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर खुलासा, प्रोड्यूसर ने बताया- क्यों चुना गया एक्टर?
    मनोरंजन

    Dhurandhar: ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर खुलासा, प्रोड्यूसर ने बताया- क्यों चुना गया एक्टर?

    News Lead 18By News Lead 18August 2, 2026Updated:August 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2‘ रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्में हैं। इन दिनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से हर किसी को चौंका दिया और इसी के साथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार हो गए। इस बीच फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने भी इस फिल्म की सफलता के बारे में बात की और साथ ही ये भी बताया कि इस मेगा ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह को ही क्यों कास्ट किया गया।

    भारत के बाद पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायणम्’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

    तथाकथित स्टार नहीं परफॉर्मर चाहिए थे- ज्योति देशपांडे

    ज्योति देशपांडे ने आउटलुक बिजनेस से बात करते हुए ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता पर खुलकर बात की। उन्होंने कास्टिंग के पीछे के गणित के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की कॉस्ट पहले से ही बहुत ज्यादा थी, ऐसे में उन्हें महंगे स्टार्स को फिल्म में लेना सही नहीं लग रहा था। उन्होंने कहा कि ‘सो-कॉल्ड स्टार्स की तुलना में उन्हें एक परफॉर्मर की जरूरत थी’ और रणवीर सिंह इसके लिए बिलकुल परफेक्ट थे। यही वजह थी कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को चुना गया।

    हमें पता था फिल्म महंगी है- ज्योति देशपांडे

    ज्योति देशपांडे आगे कहती हैं- ‘मैं एक ऐसी फिल्म को फ़ाइनेंस कर रही थी जो लीक से बिलकुल हटकर थी। इस फिल्म में ऐसी सिनेमैटिक खूबी थी जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखी गई थी। हम महीनों इस पर बात करते रहे। करीब छह महीने तक और उन छह महीनों में ड्राफ्ट और कहानी में कई बदलाव किए गए। हमें पता था कि ये फिल्म महंगी है और हम चाहते थे कि हर एक पैसा स्क्रीन पर दिखे। हम कोई भी सेफ रास्ता नहीं अपना सकते थे, क्योंकि ये पहले से ही बहुत महंगी फिल्म थी। ऐसे में अगर हम महंगे एक्टर्स शामिल कर लेते तो ये फायदे का सौदा नहीं होता। इसलिए हमें सो कॉल्ड स्टार्स नहीं परफॉर्मर चाहिए थे।’

    पहले भी रणवीर के साथ किया काम

    ज्योति देशपांडे ने बताया कि वह पहले भी रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। ये तब की बात है जब वह इतने बड़े स्टार नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में रणवीर के साथ काम किया था और आज भी  उन्हें रणवीर की ये फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं। उनके अनुसार, रणवीर एक शानदार एक्टर हैं और किसी भी किरदार में अपना सब कुछ झोंक देते हैं। वह खुद को पूरी तरह से अपने किरदार में ढाल लेते हैं।

    Online Attendance CG: VSK ऐप की तकनीकी खामियों पर सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन

    दोबारा पिता बनने वाले हैं रणवीर सिंह

    वर्क फ्रंट के अलावा निजी जिंदगी की बात करें तो रणवीर सिंह जल्दी ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया था। हाल ही में रणवीर का एक वीडियो भी चर्चा में रहा। वीडियो में रणवीर के फीमेल फैन के साथ मजाकिया अंदाज में बात करते दिखे थे, जहां वह अपने दूसरी बार पिता बनने का भी जिक्र करते दिखे। फ्लर्ट कर रही फैन से रणवीर कहते हैं- ‘कितना फ्लर्ट कर रही हो यार, दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।’

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. 2026 में 15 सुपरस्टार्स का होगा जलवा! ‘रामायण’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
    4. ‘तेरे में हिम्मत है तो घर आजा’… जब श्वेता तिवारी के रिश्ते पर मचा था बवाल, सेजान खान ने राजा चौधरी को दी खुली चुनौती
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleMoon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा
    Next Article कांवड़ यात्रा में स्मार्टफोन ले जा रहे हैं? पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान

    Related Posts

    मनोरंजन

    भारत के बाद पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायणम्’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

    मनोरंजन

    Ramayana Trailer: ‘रामायण’ में बड़ा ट्विस्ट! रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल, श्रीराम के साथ दिखेगा एक और किरदार

    मनोरंजन

    ‘तेरे में हिम्मत है तो घर आजा’… जब श्वेता तिवारी के रिश्ते पर मचा था बवाल, सेजान खान ने राजा चौधरी को दी खुली चुनौती

    Latest Posts

    CG News: अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, गांव में मचा हड़कंप; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा…

    CG Liquor Scam: भिलाई में EOW की बड़ी कार्रवाई, दो CA के ठिकानों पर छापेमारी; कई अहम दस्तावेज जब्त

    कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका की पढ़ाई का फंड? RTI हुई दायर

    IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अफसर से जांच की मांग

    Aaj ka Mausam: फ्रेंडशिप डे पर बारिश का साया, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

    राशन मिलने में आ रही परेशानी? अब घर बैठे WhatsApp से दर्ज करें शिकायत, जानें पूरा तरीका

    सावधान! मानसून में डेंगू के अलावा इन 7 बीमारियों का भी बढ़ता है खतरा, सावन में ऐसे रखें खुद का ख्याल

    CG RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ RTE प्रवेश का अंतिम चरण शुरू, हजारों सीटों पर बाकी है एडमिशन, जल्द करें आवेदन

    RRB Level-1 CBT Exam: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 3 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

    Indian Army Internship 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 75 दिन की ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹75 हजार तक स्टाइपेंड; फटाफट कर दें अप्लाई

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.